पीएम किसान सम्मान निधि में फरेब कर धन की हेराफेरी में तीन गिरफ्तार
उक्त मामले में भारी संख्या में फरेब करने वाले लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
प्रतापगढ़। सरकारी धन को हजम करने की जुगत में प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब किसानों की आय में वृद्धि करने व उनके सम्मान में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत कर गरीब किसानों को सहूलियत दी,लेकिन सरकारी धन पर जुगत लगा कर डाका डाल कर पीएम किसान सम्मान निधि लूटने के लिए तरह-तरह के हथकंडे ईजाद कर अपात्रों व बिना खेत वालों को फर्जी दस्तावेज तैयार कर हल्का लेखपालों व बांटी गई यूज़र आईडी पासवर्ड के जरिए करोड़ों रुपए डकार लिये गए।
लालगंज तहसील अंतर्गत कई ग्राम पंचायतों मे फर्जी तरीके से अपात्रों व बिना खेत वालों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिया गया।कुंडा तहसील अंतर्गत पीएम किसान सम्मान निधि योजना मे धांधली को लेकर दर्ज मुकदमा की विवेचना दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के कुशल निर्देशन मे साईबर नोडल अधिकारी एएसपी पूर्वी आलोक कुमार व सीओ सिटी के नेतृत्व में साईबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त हुई है।
साईबर क्राइम थाना प्रतापगढ़ प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह भदौरिया इंस्पेक्टर दिवाकर सिंह एसआई नदीम खान समस्त साईबर क्राइम टीम ने शिव कुमार यादव 24 पुत्र गंगा प्रसाद यादव निवासी सराय छत्ता धींगाईपुर थाना संग्रामगढ़,अनुराग गुप्ता 32 पुत्र कंधई पांडेय का पुरवा अंखोरिया कोतवाली कुंडा,जितेंद्र कुमार 30 पुत्र देवतादीन निवासी नया पुरवा सरायकीत भदरी कोतवाली कुंडा को एप्पल फोन लैप टॉप महंगे स्मार्ट फोन,7 सिम कार्ड यूपीआई लेनदेन के रिकार्ड के साथ गिरफ्तार कर जिला हवालात के हवाले कर दिया गया है।अभी और आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। उक्त मामले में भारी संख्या में फरेब करने वाले लोगों पर केस दर्ज किया गया है।


Comments