नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर में मिशन शक्ति अभियान का शुभारंभ एवं सेवा संकल्प समारोह का पुरस्कार वितरण के साथ समापन
मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की उपस्थिति में आयोजित हुआ कार्यक्रम
गोंडा। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर में मण्डलायुक्त, देवीपाटन मण्डल दुर्गा शक्ति नागपाल की उपस्थिति में मिशन शक्ति अभियान का शुभारंभ एवं सेवा संकल्प समारोह का समापन पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के साथ किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर महिला सशक्तीकरण, आत्मनिर्भरता और समाज में महिलाओं की समान भागीदारी सुनिश्चित करने के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

सेवा संकल्प समारोह के समापन अवसर पर विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं, हेल्पलाइन सेवाओं तथा शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन से जुड़े प्रयासों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने तथा जनभागीदारी सुनिश्चित करने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने यह भी कहा कि "नारी का सम्मान किसी का उपकार नहीं हमारा कर्तव्य" "महिला सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं पूरे समाज का संकल्प" नारीसुरक्षित हो बेटी आत्मनिर्भर हो, युवा जिम्मेदार हो और सेवा हमारे कार्य संस्कृति बने"
इस अवसर पर कुलपति रवि शंकर सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास है कि मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय को उतर प्रदेश मैं एक अलग पहचान हो और शैक्षणिक व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी ना हो तथा शिक्षकों के प्रयास से बच्चों को बेहतर अध्यनरत शैक्षणिक व्यवस्था मजबूत हो ताकि सभी छात्राएं जनपद बलरामपुर के साथ देवीपाटन मंडल का नाम रोशन करें
कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और आत्मनिर्भर वातावरण बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर कुलपति रवि शंकर सिंह सहित अन्य गणमान उपस्थित रहे
#SwatantraPrabhat #नारीसम्मान #WomenEmpowerment #UttarPradeshNews #महिलासशक्तिकरण #WomenSafety #MissionShakti #मिशनशक्ति #महिलासुरक्षा #महिलास्वावलंबन #BalrampurNews #बलरामपुरसमाचार #LatestNews #SevaSankalp #SelfReliance #पुरस्कारवितरण #DurgashaktiNagpal #WomenSecurity #YouthEmpowerment #मांपाटेश्वरीविश्वविद्यालय #दुर्गाशक्तिनागपाल #सेवासंकल्पसमारोह #MaaPateshwariUniversity #DeviPatnaDivision #FemaleEducation


Comments