कानपुर उत्तर के 1283 बूथों पर भाजपा का मतदाता अभियान, अनिल दीक्षित ने संभाली कमान
नव मतदाताओं के नाम जुड़वाने और छूटे पात्र नागरिकों के पंजीकरण पर जोर, कई केंद्रों का किया निरीक्षण
कानपुर। आगामी चुनावों को देखते हुए भाजपा कानपुर उत्तर ने मतदाता पंजीकरण अभियान के तहत संगठन की सक्रियता बढ़ा दी है। शनिवार को जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में क्षेत्र के सभी 1283 बूथों पर कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क कर पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए अभियान चलाया।
इस दौरान पहली बार मतदान करने वाले युवाओं के पंजीकरण के साथ उन लोगों को भी जागरूक किया गया, जिनके नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं।निर्वाचन आयोग के मतदाता पंजीकरण अभियान के तहत विभिन्न मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए गए। भाजपा ने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपकर अधिक से अधिक पात्र नागरिकों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा।
विष्णुपुरी से रायपुरवा तक अभियान की निगरानी
जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने विष्णुपुरी, विजय नगर, जवाहर नगर और रायपुरवा समेत कई मतदान केंद्रों पर पहुंचकर शिविरों की व्यवस्थाओं और अभियान की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का पंजीकरण सुनिश्चित कराने और नव मतदाताओं को जागरूक करने का आह्वान किया।वहीं, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने जनरल गंज और कौशलपुरी क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क कर मतदाता पंजीकरण के प्रति लोगों को जागरूक किया।
बूथ स्तर पर सक्रिय रहे कार्यकर्ता
अभियान में मंडल अध्यक्ष योगेश पांडे, विवेक पांडे, आशीष तिवारी, नैमिष गुप्ता, शरद सिंह, आकाश ओमर, मोहित गुप्ता, मोहम्मद जहीर और पंकज रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की। भाजपा का जोर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित पात्र नागरिकों तक पहुंचने और युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने पर रहा। पार्टी ने बूथ स्तर पर अभियान को प्रभावी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का संदेश दिया।
#Democracy #SwatantraPrabhat #PoliticalNews #KanpurNews #कानपुरसमाचार #UttarPradeshNews #LatestNews #BoothLevelCampaign #बूथस्तरीयअभियान #ElectionCommission #मतदातासूची #ElectoralRoll #निर्वाचनआयोग #AnilDixit #VoterRegistration #BJPKanpur #VoterListUpdate #मतदातापंजीकरण #नएमतदाता #युवामतदाता #YoungVoters #कानपुरउत्तर #भाजपामतदाताअभियान #अनिलदीक्षित #NewVoters


Comments