शारदीय नवरात्रि व दुर्गा पूजा के दृष्टिगत थाना चौरी एवं थाना दुर्गागंज पर पीस कमेटी की बैठक संपन्न, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
इसी क्रम में, थाना दुर्गागंज पर प्रभारी निरीक्षक दुर्गागंज द्वारा थाना दुर्गागंज पर पीस कमेटी की बैठक संपन्न कराई गई।
पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक भदोही शुभम अग्रवालके पर्यवेक्षण में आगामी शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा और मेला त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज थाना चौरी पर क्षेत्राधिकारी औराई राजीव कुमार सिंहएवं थानाध्यक्ष चौरी की उपस्थिति में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
इसी क्रम में, थाना दुर्गागंज पर प्रभारी निरीक्षक दुर्गागंज द्वारा थाना दुर्गागंज पर पीस कमेटी की बैठक संपन्न कराई गई। इन बैठकों में दोनों थाना क्षेत्रों के सम्मानित संभ्रांत व्यक्तियों, प्रबुद्ध नागरिकों, डिजिटल वॉलेंटियर्स और दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा उपस्थित सभी लोगों से त्योहारों को पारंपरिक हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई। सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के दृष्टिगत पूजा समितियों को पंडालों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन उपकरण और पर्याप्त वॉलिंटियर्स की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही, माननीय न्यायालय के आदेशों का अनुपालन करते हुए निर्धारित डेसिबल में ही लाउडस्पीकर का प्रयोग करने, सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक अफवाह न फैलाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित स्थानीय थाना पुलिस को देने का आग्रह किया गया। उपस्थित सभी नागरिकों ने पुलिस व प्रशासन को शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
#UPPolice #LawAndOrder #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #BhadohiNews #BhadohiPolice #FireSafety #SwatantraPrabhatNews #कानूनव्यवस्था #दुर्गापूजा #DurgaPuja2026 #PeaceCommitteeMeeting #FestivalSecurity #CommunalHarmony #Navratri2026 #FestivalUpdate #भदोही #शारदीयनवरात्रि #पीसकमेटीबैठक #त्योहारोंकीसुरक्षा #ChauriPolice #DurgaganjPolice #Aurाई #CCTVSecurity #SocialMediaAwareness


Comments