छपेड़ा पुलिया पर यातायात पुलिस का चला अभियान, अवैध अतिक्रमण हटाया
यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए गुरुवार को यातायात पुलिस ने छपेड़ा पुलिया क्षेत्र का भौतिक निरीक्षण किया।
कानपुर। यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए गुरुवार को यातायात पुलिस ने छपेड़ा पुलिया क्षेत्र का भौतिक निरीक्षण किया। सहायक पुलिस आयुक्त यातायात संजय कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया तथा भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत दी।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। मौके पर यातायात निरीक्षक मध्य जोन मोबीन खान मौजूद रहे।
इसी क्रम में टीएसआई संजIव पाल ने बैंडी हाई स्कूल के वैन एवं बस चालकों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी दी। चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने, सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने तथा स्कूली विद्यार्थियों की सुरक्षा के प्रति विशेष सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया गया।
यातायात पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्कूली वाहनों के संचालन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए वाहन चालकों से यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की गई।
#SwatantraPrabhat #KanpurNews #UttarPradeshNews #KanpurPolice #TrafficManagement #TrafficSafety #RoadSafety #TrafficRules #PublicSafety #StudentSafety #RoadSafetyAwareness #KanpurTrafficPolice #TrafficPoliceAction #TrafficEnforcement #SpeedLimit #SchoolBusSafety #SafeDriving #TrafficAwareness #RoadSafetyCampaign #EncroachmentRemoval #ChhapedaPulia #SchoolVanSafety #TrafficInspection #SchoolTransport #KanpurUpdates


Comments