आरेडिका में एक माह तक चला पोषण माह, जागरूकता कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन
आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका) में एक माह तक चले पोषण माह का गुरुवार को समापन हुआ। सही पोषण-बेहतर स्वास्थ्य के संदेश के साथ आयोजित कार्यक्रमों में बच्चों, महिलाओं एवं कर्मचारियों को संतुलित आहार,
लालगंज, रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका) में एक माह तक चले पोषण माह का गुरुवार को समापन हुआ। सही पोषण-बेहतर स्वास्थ्य के संदेश के साथ आयोजित कार्यक्रमों में बच्चों, महिलाओं एवं कर्मचारियों को संतुलित आहार, मातृ एवं बाल स्वास्थ्य, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।महिला एवं बाल विकास मंत्रालय तथा रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों के तहत आरेडिका चिकित्सालय द्वारा पोषण माह का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर, जागरूकता कार्यक्रमों के साथ निबंध, रेसिपी, नारा लेखन, प्रश्नोत्तरी, रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
समापन समारोह में महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा कंचना रामन ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि संतुलित एवं पौष्टिक आहार स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। पोषण, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की आवश्यकता है।पोषण माह के दौरान ऐहार स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया गया और बच्चों को मस्तिष्क विकास संबंधी खिलौने वितरित किए गए। ज्ञानदा बाल मंदिर में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया।महिलाओं को मातृ स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक करने के लिए निबंध और रेसिपी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसके अलावा मातृ स्वास्थ्य, संतुलित आहार एवं मातृ पोषण पर जागरूकता व्याख्यान, पोस्टर प्रदर्शनी तथा स्वास्थ्य शिविर भी लगाए गए। स्वास्थ्य शिविर में लाभार्थियों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं एवं परामर्श दिया गया। विद्यार्थियों और बच्चों के लिए विभिन्न रचनात्मक एवं खेल-आधारित गतिविधियों के माध्यम से पोषण, स्वच्छता और स्वस्थ आदतों का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं, बच्चों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के माध्यम से स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज के निर्माण में पोषण की महत्वपूर्ण भूमिका का संदेश दिया गया।
#SwatantraPrabhat #WomenEmpowerment #UttarPradeshNews #RaebareliNews #ChildHealth #HealthyLifestyle #HealthCamp #HealthAwareness #NutritionAwareness #ChildNutrition #BalancedDiet #LalganjRaebareli #ModernRailCoachFactory #RailwayNews #HealthySociety #WomenHealth #MaternalHealth #NutritionCampaign #ModernCoachFactory #NutritionMonth #PoshanMaah #AnganwadiCentre #FoodAndNutrition #HealthyFamily #HealthcareAwareness


Comments