उमेश पाल हत्याकांड: 5 लाख का इनामी शूटर गया सेंट्रल जेल में बंद मिला

उमेश पाल हत्याकांड के बाद से करीब तीन साल से फरार चल रहे अतीक गैंग के शूटर अरमान को यूपी पुलिस ने बिहार की गया सेंट्रल जेल में ट्रेस किया है। अरमान पर यूपी पुलिस ने 5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात।
 
 ब्यूरो प्रयागराज 
 
उमेश पाल हत्याकांड के बाद से करीब तीन साल से फरार चल रहे अतीक गैंग के शूटर अरमान को यूपी पुलिस ने बिहार की गया सेंट्रल जेल में ट्रेस किया है। अरमान पर यूपी पुलिस ने 5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है।
 
बताया जा रहा है कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद अरमान प्रयागराज से भागकर अपने मूल स्थान गया पहुंच गया था। वहां एक दुकानदार पर फायरिंग के मामले में उसने कोर्ट में सरेंडर किया था, जिसके बाद उसे गया सेंट्रल जेल भेज दिया गया।
 
अरमान के जेल में बंद होने की जानकारी मिलने पर यूपी पुलिस की टीम गया पहुंची और उसकी पहचान की। अब उसे प्रयागराज लाने के लिए पुलिस ने कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड की अर्जी दाखिल की है। रिमांड मिलने के बाद पुलिस अरमान को प्रयागराज ला सकती है।
 
About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें