सोनांचल के आदिवासियों, दलितों व मूल निवासियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीँ- रोशन लाल यादव

सोनभद्र के चारों विधनसभा क्षेत्र में सोसंवा उतारेगी अपना प्रत्याशी

राजेश तिवारी Picture
Published On

कोन ब्लॉक के सलैयाडीह गांव में रविवार को करमा पूजन, आदिवासी, मूल निवासी एकता समागम कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ब्यूरो रिपोर्ट

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

कोन ब्लॉक के सलैयाडीह गाँव में रविवार को आयोजित करमा पूजन, आदिवासी मूल निवासी एकता समागम कार्यक्रम में सोनांचल संघर्ष वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल यादव एडवोकेट ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सोनांचल के आदिवासियों, दलितों और मूल निवासियों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए चाहे जितना बड़ा आंदोलन क्यों न करना पड़े किया जाएगा।

IMG-20261004-WA0040

पोषण माह-2026 का जनपद स्तरीय समापन समारोह सम्पन्न Read More पोषण माह-2026 का जनपद स्तरीय समापन समारोह सम्पन्न

उन्होंने कहा कि सोनांचल का आदिवासी, दलित और मूल निवासी बदहाली का जीवन जीने को मजबूर है, रोजी रोटी का कोई सहारा नहीं रह गया है। सोनांचल का मूल निवासी सरकार की घोर उपेक्षा का शिकार होकर रह गया है। सोनांचल की चौमुखी विकास दर शून्य के बराबर है। सोनांचल के गाँवों की सड़कों का बुरा हाल है। इस सरकार में सड़कों का गड्ढा भरने के अलावा कोई नई सड़क नहीं बनी। सोनांचल के कल कारखानों में संविदा श्रमिकों के रूप में एक भी आदिवासी की नियुक्ति नहीं हुई सिवाय दलाली के भर्ती के। आकाश के बादल छंट रहे हैं, देश में बदलाव की बयार बह रही है।

जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सुनी आमजन की समस्याएं,  दिये त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के  निर्देश Read More जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सुनी आमजन की समस्याएं, दिये त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

कर्नलगंज पुलिस ने आज अभियुक्त को गिरफ्तार कर स्कूटी बरामद की Read More कर्नलगंज पुलिस ने आज अभियुक्त को गिरफ्तार कर स्कूटी बरामद की

सोसंवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट रोशन लाल यादव ने यह भी कहा कि सोनांचल संघर्ष वाहिनी सोनभद्र की चारों विधान सभा सीटों पर अपने चुनाव चिन्ह पर दमदारी से चुनाव लड़ेगी। गहरा दुःख जताते हुए कहा कि सोनांचल की हजारों एकड़ जल, जंगल और जमीन उद्योग पतियों को कौड़ी के भाव सरकार ने दे दिया। सोनांचल के आदिवासियों, दलितों और मूल निवासियों से आह्वान किया कि सोनांचल की जल, जंगल और जमीन बचाने के लिए लामबंद हों और सोनांचल की सड़कों पर उतर कर जबरदस्त विरोध करना पड़ेगा। 

यह भी कहा की चुनाव आयोग ने देश के लगभग 13 करोड़ मत दाताओं का नाम काट कर उनके वोट देने के अधिकार से वंचित कर दिया है, जिसके खिलाफ पूरे देश का नौजवान पूरे देश में सड़क पर है। सोनांचल संघर्ष वाहिनी इस वोट चोरी का घोर विरोध करती है।

 राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार को आगाह किया कि जल्द सोनांचल के आदिवासियों, दलितों और मूल निवासियों को सोनांचल संघर्ष वाहिनी संगठित कर तथा कथित उद्योग पतियों को यहाँ की जल, जंगल और जमीन कौड़ी के भाव देने का विरोध करने के लिए सड़क पर उतरेगी।

 सभा में मुख्य रूप से आयोजक चंद्र देव चेरो, शंकर गोंड, बलवंत यादव, अन्नू खान, दशमी चेरो, रामदुलार गोंड, दशमी गोंड, रजवंती चेरो, सिताबी गोंड, सलमान , विकास मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे। जनसभा का संचालन पडरछ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमरेश यादव ने किया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें