करमा पुलिस द्वारा 01 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध एवं अपराधियों व मादक पदार्थो के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा ।

राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में ऑपरेशन शुद्धि के तहत मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (आप0) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक करमा कमलेश पाल के नेतृत्व में थाना करमा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 04.10.2026 को मुखबिर की सूचना पर करकी बाजार से कुचमरवा जाने वाली सड़क पर तालाब के पास से 01 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त का गिरफ्तार किया गया।

उक्त बरामदगी के आधार पर थाना करमा पर मु0अ0सं0 194/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त बाबूनन्दन यादव पुत्र श्यामलाल यादव, निवासी ग्राम कसया कला, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 21 वर्ष के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय भेजा गया।

इटवा में राष्टीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी ने काली पट्टी बांध किया विरोध प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन Read More इटवा में राष्टीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी ने काली पट्टी बांध किया विरोध प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 सुरेश सिंह यादव, थाना करमा, जनपद सोनभद्र, संदीप सिंह, का0 मंगल प्रजापति शामिल रहे ।

ओवरस्पीडिंग पर कानपुर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 112 वाहनों पर कार्रवाई Read More ओवरस्पीडिंग पर कानपुर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 112 वाहनों पर कार्रवाई

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें