चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
चोरी की 02 बैटरी व 15 लीटर डीजल बरामद
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
चोपन / सोनभद्र -
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चोरी की घटनाओं के सफल अनावरण एवं अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय * मेविस टॉक एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के नेतृत्व में थाना चोपन पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
थाना चोपन पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0384/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित 02 अभियुक्तों 1. श्रवण उर्फ गोलू पुत्र रामधनी यादव, निवासी रेक्सहवां, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 20 वर्ष एवं 2. आर्यन सिंह उर्फ सूरज पुत्र प्रदीप प्रताप सिंह, निवासी ग्राम देउरवा, थाना कप्तानगंज, जनपद कुशीनगर, हाल पता बारी डाला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 19 वर्ष को दिनांक 04.10.2026 को समय करीब 03:18 बजे भोर में विकासनगर रेलवे क्रासिंग, थाना चोपन से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 02 अदद बैटरी (लाल रंग की एक्साइड कंपनी) तथा 01 प्लास्टिक के हरे रंग के जरीकेन में 15 लीटर डीजल बरामद किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण क्रमश: श्रवण उर्फ गोलू पुत्र रामधनी यादव, निवासी रेक्सहवां, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 20 वर्ष, आर्यन सिंह उर्फ सूरज पुत्र प्रदीप प्रताप सिंह, निवासी ग्राम देउरवा, थाना कप्तानगंज, जनपद कुशीनगर, हाल पता बारी डाला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 19 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 गोपाल जी गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक चोपन,उ0नि0 सन्तोष कुमार सिंह, चौकी प्रभारी डाला , हे0का0 हरि सिंह यादव,हे0का0 शिवसरण बिन्द, का0 राजनारायण शामिल रहे ।


Comments