तेलगुड़वा-कोन मार्ग का निर्माण कार्य ठप, राहगीर हो रहे हैं गिरकर चोटिल
अधिवक्ताओं ने दिया सड़क जाम की चेतावनी, तत्काल निर्माण कार्य शुरु कराने की माँग
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
कोन /सोनभद्र-
तेलगुड़वा-कोन मार्ग का निर्माण कार्य करीब चार माह से बंद होने से क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी है। बतादें कि तेलगुड़वा से हर्रा तक करीब 20 किलोमीटर मार्ग का काम ठप है। वहीं, जिन हिस्सों में निर्माण कराया गया है, वहां सड़क कई स्थानों पर टूटने लगी है जो अपने आप में सवाल खड़े करता है।

जटिल समस्या को लेकर अधिवक्ता विनय कुमार कनौजिया की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी को पत्र सौंपकर निर्माण कार्य अतिशीघ्र शुरू कराने की मांग किया हैं। अधिवक्ताओं का कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण दोपहिया वाहन फिसलने से दुर्घटनाएं हो रही हैं। इससे राहगीरों के साथ वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
अधिवक्ताओं के अनुसार सड़क निर्माण को लेकर पूर्व में कई बार तहसील दिवस और संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है फिर भी पीडब्ल्यूडी अधिकारियों द्वारा निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया।
जिसके क्रम में अधिवक्ताओं ने 15 दिन के भीतर निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है। निर्धारित अवधि में कार्य शुरू नहीं होने की दशा पर सड़क जाम कर विरोध-प्रदर्शन करने की बाध्य होंगे ।इस दौरान अनुज त्रिपाठी, प्रदीप कनौजिया, रमेश चंद्र मिश्रा और श्रीनिवास तिवारी मौजूद रहे।


Comments