बनवासी कल्याण आश्रम पहुंचकर डीएम ने परखी बच्चों की व्यवस्थाएं

छात्रावास, खेलकूद व अन्य सुविधाओं की ली जानकारी, आवश्यक निर्देश दिए

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने शनिवार को बनवासी कल्याण आश्रम का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम में रह रहे बच्चों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा छात्रावास में बच्चों के रहने, भोजन, शिक्षा, खेलकूद एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने छात्रावास परिसर का निरीक्षण करते हुए बच्चों के रहने की व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय सहित उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की स्थिति देखी। उन्होंने बच्चों के लिए उपलब्ध खेलकूद की सुविधाओं तथा उनकी गतिविधियों के संबंध में भी जानकारी ली।

सार्वजनिक रामलीला समिति कॉटन मिल नैनी का कर्ण घोड़ा जुलूस 09 को Read More सार्वजनिक रामलीला समिति कॉटन मिल नैनी का कर्ण घोड़ा जुलूस 09 को

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आश्रम में रहने वाले बच्चों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने बच्चों की सुविधाओं एवं आश्रम में उपलब्ध व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

युवाओं के रोजगार का बेहतर विकल्प है मशरूम उत्पादन-, संयुक्त निदेशक, उद्यान Read More युवाओं के रोजगार का बेहतर विकल्प है मशरूम उत्पादन-, संयुक्त निदेशक, उद्यान

जिलाधिकारी ने आश्रम में आवश्यक सुविधाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।

हाईवे पर सडक हादसे में घायल को युवक को कमिश्‍नर ने अपने वाहन से पहुंचाया अस्पताल Read More हाईवे पर सडक हादसे में घायल को युवक को कमिश्‍नर ने अपने वाहन से पहुंचाया अस्पताल

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें