जनपद के सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान का आयोजन, दिये गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में अक्टूबर महीने के प्रथम शनिवार को ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया ।सम्पूर्ण समाधान दिवस दुद्धी में जिलाधिकारी चर्चित गौड़, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को सुना गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में भूमि विवाद से सम्बन्धित प्राप्त हुए, मामलों को स्थलीय स्थिति की जॉच करते हुए टीम द्वारा प्रकरणों की स्थलीय जॉच कर निस्तारण कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिये। 

इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं का फीडबैक लेते हुए शिकायतों का निस्तारण किया जाये, जिससे कि शिकायतकर्ता को किसी प्रकार की समस्या न हो और उनके प्रकरण का निस्तारण समय से किया जा सके। उन्होने आगे कहा कि प्रत्येक प्रकरण को गम्भीरता से लेकर जॉच कर निस्तारण आख्या प्रस्तुत की जाये।  

अब शव रखने की नहीं होगी परेशानी, अंत्येष्टि स्थल को मिला दूसरा फ्रीजर Read More अब शव रखने की नहीं होगी परेशानी, अंत्येष्टि स्थल को मिला दूसरा फ्रीजर

सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा उप जिलाधिकारी दुद्धी अशोक कुमार गुप्ता ने 65 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 02 मामलें निस्तारित किये गये । 

वन्य जीव-जंतुओं का संरक्षण करना हमारा परम धर्म : निरंजन सिंह Read More वन्य जीव-जंतुओं का संरक्षण करना हमारा परम धर्म : निरंजन सिंह

 इस प्रकार तहसील दिवस दुद्धी में कुल 02 मामले निस्तारित हुए, बाकी 63 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये। इस मौके पर तहसीलदार दुद्धी, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

इफको फूलपुर इकाई में श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन Read More इफको फूलपुर इकाई में श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

इसी तरह सम्पूर्ण समाधान दिवस रावर्टसगंज में उप जिलाधिकारी आशीष कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ ।इस मौके पर तहसील में आये शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया गया.इस दौरान क्षेत्रों में भी टीम भेजकर प्रकरणों का निस्तारण कराया गया और सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

इस मौके पर उप जिलाधिकारी सदर आशीष कुमार त्रिपाठी, तहसीलदार सदर अमित कुमार आदि ने 29 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 07 मामलें निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस रावर्टसगंज में कुल 07 मामले निस्तारित हुए, बाकी 22 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।

इसी क्रम में सम्पूर्ण समाधान दिवस ओबरा का आयोजन उप जिलाधिकारी ओबरा रवि कुमार पासवान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ । तहसीलदार द्वारा शिकायतकर्ता के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण किया गया। इस दौरान उप जिलाधिकारी ने प्रकरणों का निस्तारण कराते हुए सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये, अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

इस मौके पर उप जिलाधिकारी ओबरा रवि कुमार पासवान व तहसीलदार ओबरा आदि ने 44 शिकायतों को सुनते हुए ,मौके पर ही 06 मामलें निस्तारित किये गये, इस प्रकार तहसील दिवस ओबरा में कुल 06 मामले निस्तारित हुए, बाकी 38 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।

इसी तरह सम्पूर्ण समाधान दिवस घोरावल का आयोजन उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ ।इस मौके पर तहसील दिवस में आये शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया गया अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी उप जिलाधिकारी घोरावल , तहसीलदार घोरावल आदि ने 53 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 06 मामलें निस्तारित किये गये और बाकी 47 प्रार्थना पत्रों को समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें