आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कोन थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न, दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

त्योहारों में खलल डालने वाले लोगों पर होगी सख्त कार्रवाई- प्रभारी निरीक्षक

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

कोन / सोनभद्र -

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। नवरात्र एवं विजयदशमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर कोन थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक कोन अखिलेश कुमार मिश्र ने की।

IMG-20261004-WA0055

उत्तर मध्य रेलवे ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 1,11,11,111 पौधे लगाने का जादुई आंकड़ा छुआ। Read More उत्तर मध्य रेलवे ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 1,11,11,111 पौधे लगाने का जादुई आंकड़ा छुआ।

बैठक में आगामी त्यौहार एवं नवरात्र पूजा के दौरान सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पूजा समितियों और उपस्थित लोगों को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश । प्रभारी निरीक्षक कोन ने लोगों से अपील किया कि नवरात्र पूजा के दौरान मांस-मदिरा का सेवन न करें और ऐसे लोगों को पूजा स्थल में प्रवेश न दिया जाए। साथ ही पूजा पंडालों में व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें ।

दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद, प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद Read More दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद, प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद

आगे उन्होंने उपस्थित जनों से कहा कि नवरात्र एवं विजयदशमी आपसी भाईचारे और सौहार्द का पर्व है। सभी लोग आपस में मिल-जुलकर पर्व मनाएं और किसी भी तरह की समस्या हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।

इफको फूलपुर इकाई में श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन Read More इफको फूलपुर इकाई में श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बैठक में ग्राम प्रधान संतोष पासवान, व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय शंकर जायसवाल, अजय जायसवाल, प्रदीप कनोजिया एडवोकेट, विकलेश भारती, विमलेश यादव, बाबूलाल यादव सहित दुर्गा पूजा कमेटी के पदाधिकारी एवं पत्रकार गण मौजूद रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें