गांधी जयंती पर चित्रकला प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाया उत्साह

राजधानी लखनऊ में गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को बेसिक विद्यालय अल्लूनगर डिगुरिया, विकासखंड चिनहट, जनपद लखनऊ में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को बेसिक विद्यालय अल्लूनगर डिगुरिया, विकासखंड चिनहट, जनपद लखनऊ में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और रंग-बिरंगे आकर्षक चित्रों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए डॉ. श्रीकृष्ण

ने विजेता एवं प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। पुरस्कार पाकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में इंचार्ज शिक्षिका डॉ. रंजना मिश्रा, जितेन्द्र कुमार जहा, पुष्पेन्द्र कुमार एवं  राकेश कुमार सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में पलक, अनामिका, सुमित गौतम, सोनाक्षी मौर्य, जिकरा, अभिषेक, एंजिल राजपूत, लक्ष्मी, राज चौधरी, सरस्वती, फरहान, मिष्टी, सबीना, सोनी, सूरज, प्रतीक कुमार, पारुल, धीरज, पप्पी पाल, सगुन, सायना, आफरीन, अतुल आदि छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।


About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें