मेंसम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन भानपुर तहसील सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ

बस्ती जिले मेंसम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन भानपुर तहसील सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

Abhinav Shukla Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले मेंसम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन भानपुर तहसील सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। उन्होने फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिये। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह ने भी सुनवाई किया।  
 
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए तथा प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध निस्तारण किया जाय। उप जिलाधिकारी नौसीन सिद्दीकी ने बताया कि तहसील दिवस में कुल 36 शिकायते प्राप्त हुई, जिसमे से 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष 33 शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजा गया।
 
सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएफओ डा. शिरीन, सीएमओ डा. राजीव निगम, डीडीओ सुशील श्रीवास्तव, पीडी आनन्द गुप्ता, डीपीआरओ धनश्याम सागर, डीपीओ राजेश कुमार, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, डीएसओ विमल शुक्ला, डिप्टी सीवीओ डा. बलराम चौरसिया, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार, डीएचओ अरूण त्रिपाठी, तहसीलदार पंकज कुमार गुप्ता, अभय राज, अधिशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी अवधेश कुमार, पूर्ति निरीक्षक कुलभूषण श्रीवास्तव, बाल कृष्ण उपाध्याय सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें