खादी भंडार में गूंजा बापू का संदेश,याद किए गए राष्ट्रपिता
क्षेत्र के मेवा लाल की बगिया स्थित श्री गांधी आश्रम खादी भंडार में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
स्वतंत्र प्रभात
नैनी,प्रयागराज ।
क्षेत्र के मेवा लाल की बगिया स्थित श्री गांधी आश्रम खादी भंडार में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अधिवक्ता एवं जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्र बहादुर सिंह रहे। कार्यक्रम का आयोजन आश्रम के प्रबंधक तेजराम प्रजापति ने किया।
कार्यक्रम का संचालन धर्मदेव प्रजापति ने किया।मुख्य अतिथि इंद्र बहादुर सिंह ने महात्मा गांधी के जीवन और उनके सत्य, अहिंसा व स्वदेशी के संदेश को याद करते हुए कहा कि बापू ने बिना हथियार उठाए देश को आजादी की राह दिखाई।” गांधीजी का संघर्ष केवल आजादी तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने समाज को सत्य, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और भाईचारे का रास्ता भी दिखाया। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणा बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि खादी और स्वदेशी को अपनाना गांधीजी के विचारों को आगे बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम है।
कार्यक्रम में विवेक पाण्डेय, कल्लू सिंह, एसके सिंह, शमशेर बहादुर सिंह, हरिचरण वर्मा, एसबी सिंह, एसपी यादव, लवकुश आदि मौजूद रहे।
#UPNews #SwatantraPrabhat #PrayagrajNews #NainiNews #NainiPrayagraj #GandhiJayanti #MahatmaGandhi #SelfReliance #Swadeshi #PrayagrajUpdate #GandhiJayanti2026 #GandhianValues #NationalUnity #TruthAndNonviolence #Ahimsa #GandhiIdeology #GandhiLegacy #Khadi #KhadiBhandar #GandhiAshram #SriGandhiAshram #IndraBahadurSingh #TejramPrajapati #Cleanliness


Comments