प्रशासन के आश्वासन पर भूख हड़ताल समाप्त

यूजीसी, एससी एसटी कानून और आरक्षण व्यवस्था में संशोधन की मांग को लेकर बेहटा चौराहे पर चल रही सात दिवसीय भूख हड़ताल देर रात समाप्त हो गई।

Abhinav Shukla Picture
Published On

लालगंज (रायबरेली)। यूजीसी, एससी एसटी कानून और आरक्षण व्यवस्था में संशोधन की मांग को लेकर बेहटा चौराहे पर चल रही सात दिवसीय भूख हड़ताल देर रात समाप्त हो गई।
 
हिंदू धर्म रक्षा सेवा समिति के संस्थापक यशपाल सिंह ठाकुर भूख हड़ताल पर बैठे थे। देर रात तहसीलदार पवन कुमार यादव धरना स्थल पहुंचे।
 
उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन लिया। इसके बाद यशपाल सिंह ने भूख हड़ताल समाप्त कर दी। यशपाल सिंह ने आरक्षण व्यवस्था में संशोधन के साथ सवर्ण आयोग के गठन और एससी एसटी कानून की तरह सवर्णों के लिए भी कानून बनाए जाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि प्रशासन को ज्ञापन सौंपने के बाद धरना स्थगित किया गया है।
 
हालांकि मांगों को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अब गांव गांव जाकर इन मुद्दों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें