पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप

प्रयागराज में हाईकोर्ट के पास शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला करीब 100 फीट ऊंची पानी की टंकी के ऊपर चढ़ गई।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात।
 
ब्यूरो प्रयागराज 
 
 
 
प्रयागराज में हाईकोर्ट के पास शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला करीब 100 फीट ऊंची पानी की टंकी के ऊपर चढ़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में महिला से लगातार बातचीत कर उसे सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है।
 
महिला की पहचान पूनम दुबे (45) के रूप में बताई गई है, जो एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के भगवतपुर की रहने वाली हैं। उनके बेटे के मुताबिक, जमीन से जुड़े विवाद को लेकर उनकी मां नाराज हैं और इसी मामले को लेकर वह पानी की टंकी पर चढ़ी हैं।
 
 
महिला ने टंकी के ऊपर से कुछ पत्र भी नीचे फेंके। पत्र में भगवतपुर गांव में सड़क/फोरलेन निर्माण के लिए जमीन लिए जाने और प्राचीन हनुमान मंदिर से जुड़े मामले का उल्लेख किया गया है। पत्र के माध्यम से महिला ने अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर मंदिर और जमीन को बचाने की मांग की है।
 
मौके पर पुलिसकर्मी महिला से लगातार बातचीत कर रहे हैं और उन्हें समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास जारी है। अधिकारियों की ओर से पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें