मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
इस दौरान सन राइज पब्लिक स्कूल गोल्हौरा में छात्र-छात्राओं को महिला एवं बालिका सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
गोल्हौरा (सिद्धार्थनगर)।
मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत महिला सशक्तिकरण, एंटी रोमियो अभियान, दीदी अभियान एवं साइबर अपराध से बचाव को लेकर थाना गोल्हौरा पुलिस ने शनिवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद एवं क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र के निर्देशन में पुलिस टीम ने एंटी रोमियो चेकिंग की।
इस दौरान सन राइज पब्लिक स्कूल गोल्हौरा में छात्र-छात्राओं को महिला एवं बालिका सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं तथा सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी देते हुए साइबर अपराध से सतर्क रहने की अपील की।
छात्र-छात्राओं को 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस, 101 अग्निशमन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन तथा 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन के उपयोग की जानकारी दी गई।पुलिस ने छात्र-छात्राओं से किसी भी प्रकार की परेशानी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। उप निरीक्षक दीनदयाल सिंह, आरक्षी मनीष वर्मा, महिला आरक्षी अंजली वर्मा एवं बविता सिंह उपस्थित रहीं।
#UPPolice #SwatantraPrabhat #WomenEmpowerment #UttarPradeshNews #WomenSafety #MissionShakti #SiddharthnagarNews #SiddharthnagarPolice #WomenHelpline181 #ChildHelpline1098 #CyberCrimeAwareness #PoliceAwareness #PublicSafety #StudentSafety #CyberSecurity #SchoolAwareness #MissionShakti50 #GolhauraNews #AntiRomeoCampaign #DidiCampaign #GirlSafety #WomenHelpline1090 #SunrisePublicSchool #CyberCrimeHelpline1930


Comments