कोन-तेलगुड़वा मार्ग चढ़ा अतिक्रमणकारियों की भेंट , उठी निजात दिलाने की मांग
सड़क किनारे ठेले व बेतरतीब खड़े वाहनों से बढ़ रही परेशानी, जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज हुई शिकायत
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
कोन /सोनभद्र-
स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत कोन-तेलगुड़वा मार्ग पर सड़क किनारे ठेले, सामान रखे जाने और वाहनों के बेतरतीब खड़े होने से आए दिन लग रहे जाम की समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए समस्या के समाधान की मांग की है।

Read More शिलचर में आयोजित एक जागरूकता कार्यक्रम में नशे के खिलाफ सामाजिक प्रतिरोध खड़ा करने का आह्वानशिकायत में बताया गया कि कोन थाना रोड पर सड़क के दोनों ओर ठेले एवं अन्य सामग्री रखे जाने तथा वाहनों के अव्यवस्थित ढंग से खड़े होने के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही मार्ग पर दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
शिकायतकर्ता ने कोन क्षेत्र में लगने वाले साप्ताहिक बाजार के लिए थाना रोड से अलग उचित एवं निर्धारित स्थान चिन्हित करने की मांग की है। उनका कहना है कि बाजार को व्यवस्थित स्थान पर लगाने से मुख्य मार्ग पर अनावश्यक भीड़ नहीं होगी और यातायात व्यवस्था भी सुचारू बनी रहेगी।
शिकायत में लोक निर्माण विभाग से मौके का निरीक्षण कराने, सड़क पर किए गए अतिक्रमण तथा अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों और रखी सामग्री के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है। साथ ही साप्ताहिक बाजार के लिए निर्धारित स्थान पर दुकानदारों को व्यवस्थित ढंग से बैठाने की व्यवस्था करने का आग्रह किया गया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि अतिक्रमण हटेगा या कागजों तक ही सिमट कर रह जायेगा ।


Comments