नेटवर्क समस्या पर प्रशासन की सक्रियता, चार माह में 28 टॉवरों को मिली स्वीकृति

सरईगढ़ के वायरल वीडियो का डीएम ने लिया संज्ञान, नेटवर्क सुधार का सर्वे पूरा

राजेश तिवारी Picture
Published On

नेटवर्क विहीन क्षेत्रों की पहचान कर टॉवर स्थापना की कार्रवाई तेज

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जनपद के दूरस्थ एवं नेटवर्क समस्या से प्रभावित क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी बेहतर करने को लेकर जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अवगत कराया कि पिछले चार महीनों में जनपद में 28 नए मोबाइल टॉवर लगाए जाने की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है, जिनमें 22 टॉवरों की स्थापना का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसके अलावा 6 अन्य टॉवरों की स्थापना का कार्य भी शीघ्र प्रारंभ होगा। जिनमें 3 टॉवर जुगैल क्षेत्र में स्थापित किए जाने हैं। 

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में नेटवर्क कनेक्टिविटी की स्थिति का सर्वे कराया जा रहा है, ताकि जहां भी नेटवर्क की समस्या है, वहां प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। सर्वे के माध्यम से नेटवर्क की समस्या वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर टावर स्थापना की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

सिद्धार्थनगर : संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका  मिला युवक का शव Read More सिद्धार्थनगर : संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका  मिला युवक का शव

इसी क्रम में विकासखंड नगवां की ग्राम पंचायत सरईगढ़ की बच्ची से संबंधित नेटवर्क समस्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिलाधिकारी द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया। जिसके संबंध में एसडीओ बीएसएनल द्वारा अवगत कराया गया कि पूर्व में ही संबंधित क्षेत्र में नेटवर्क कनेक्टिविटी को लेकर सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है तथा टॉवर स्थापना की स्वीकृति के लिए डीजी बीएसएनल से पत्राचार किया जा चुका है। स्वीकृति प्राप्त होते ही उक्त क्षेत्र में भी टॉवर लगाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में नेटवर्क कनेक्टिविटी की समस्या के समाधान के लिए सर्वे एवं आवश्यक कार्रवाई प्राथमिकता पर सुनिश्चित की जा रही है। ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों में बेहतर नेटवर्क सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संबंधित स्तरों पर लगातार समन्वय किया जा रहा है।

खुल्दाबाद इलाके में बखेड़ा के बाद अटाला चौकी इंचार्ज पर गिरी गाज।, छुट्टी पर भेजे गए Read More खुल्दाबाद इलाके में बखेड़ा के बाद अटाला चौकी इंचार्ज पर गिरी गाज।, छुट्टी पर भेजे गए

नेटवर्क विहीन इन क्षेत्रों में शुरू हो चुका है टॉवर स्थापना का कार्य

जल जीवन मिशन की क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों की 5 दिन में आख्या, शीघ्र शुरू होगी मरम्मत- जिलाधिकारी Read More जल जीवन मिशन की क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों की 5 दिन में आख्या, शीघ्र शुरू होगी मरम्मत- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने बताया कि आमजन की समस्या को देखते हुए पहले ही नेटवर्क विहीन रॉबर्ट्सगंज, घोरावल व दुद्धी तहसील के 14 गांवों में 4-जी टॉवर की स्थापना का कार्य शुरू कराया जा चुका है। बताया कि रॉबर्ट्सगंज तहसील के 4 गांवों नगवां, दरमा, मड़कुरी, सांडसोत तथा घोरावल तहसील के पांच गांवों ढोलो, सपही, अमिलिपोखर, मूर्तिया व देवगढ़ में 4-जी टॉवर लगाए जाने की शुरुआत हो चुकी है। इसी तरह से दुद्धी तहसील क्षेत्र के पांच गांवों डूमा, जौराही, गंगहर,शिशवा व पतखिरना में भी टॉवर लगाए जा रहे हैं। सबताया कि दुद्धी तहसील के सोढ़ो, बिच्छी, कोटा, जोरकहू व ओबरो के पकरी,झरिया, कंधौरा, भरमहोरी, कनेहरा व बैरपुर में भी मोबाइल टॉवर स्थापित करने को लेकर भी कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें