खेती के परंपरागत तरीकों की बेड़ियों को तोड़ना आज की आवश्यकता- डॉ संजीव राव

विकास खंड कोन में एक वृहद किसान सभा का हुआ आयोजन

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

कोन/ सोनभद्र -

 रविवार को विकास खंड कोन में एक वृहद किसान सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केवीके के वैज्ञानिक डॉ. संजीव राव , ग्राम प्रधान कोन, , एडीओ कृषि कोन सहित कृषि विभाग की समस्त टीम एवं बड़ी संख्या में किसान बंधु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर संजीव राव ने कहा कि दुनिया बड़ी तेजी से आगे बढ़ रही है इसलिए किसानों को भी परंपरागत और रूढ़िवादी खेती के तरीकों का मोह छोड़ना ही होगा।

मंडलायुक्त ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भवन और पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का लिया जायजा Read More मंडलायुक्त ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भवन और पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का लिया जायजा

 उन्होंने कहा कि यह समय की आवश्यकता है कि किसान नई तकनीक और नैनो उर्वरको का अधिक से अधिक प्रयोग करके अपनी आय को दुगना करना सुनिश्चित करें।

हमारी कीर्ति’ अभियान का शुभारंभ, दशहरा-दीपावली पर कीर्ति और गौरी के लिए सहयोग को आगे आएं जनपदवासी-आरुषी मिश्रा Read More हमारी कीर्ति’ अभियान का शुभारंभ, दशहरा-दीपावली पर कीर्ति और गौरी के लिए सहयोग को आगे आएं जनपदवासी-आरुषी मिश्रा

कार्यक्रम का संचालन करते हुए एडीओ कृषि द्वारा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, कृषि संबंधी सुविधाओं एवं किसानों के लिए संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

इफको फूलपुर इकाई में श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन Read More इफको फूलपुर इकाई में श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

तत्पश्चात इफको प्रतिनिधि एसएफए अवनीश कुमार पांडे द्वारा इफको के विभिन्न उत्पादों नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, सागरीका जल विलेय खाद आदि के उपयोग एवं लाभों के बारे में किसानों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

 इसी क्रम मेंअवनीश पांडेय द्वारा आगामी रबी सीजन को ध्यान में रखते हुए नैनो डीएपी का 5 मिलीलीटर प्रति किलोग्राम बीज की दर से बीज शोधन करने तथा दानेदार डीएपी की मात्रा को लगभग 50 प्रतिशत तक कम करने के संबंध में किसानों को जागरूक किया गया।

साथ ही संतुलित एवं आधुनिक पोषण अपनाकर उत्पादन लागत कम करने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने हेतु किसानों से अपील की गई।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें