बच्चों को पॉक्सो अधिनियम एवं बाल अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

उपरोक्त कार्यक्रम में दिवाकर द्विवेदी, प्रभारी जनपद न्यायाधीश,  ज्योत्सना मणि यदुवंशी, एसीजेम, सुश्री अन्नू, जेएम जेजेबी व  सर्वजीत सिंह, डीपीओ व अधिवक्तागण तथा विधि छात्र उपस्थित रहे, छात्रों द्वारा पाक्सो के संंबंध में नाट्य मंचन भी किया गया। 

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात।
 
ब्यूरो प्रयागराज 
 
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं  दिवाकर द्विवेदी,  प्रभारी जनपद न्यायाधीश व विनोद कुमार चौरसिया, नोडल अधिकारी के निर्देशानुसार  प्रदीप्ति सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज के संचालन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के पूर्व जनपद में बच्चों को पॉक्सो अधिनियम एवं बाल अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 
 
  विशेष अतिथि के रूप में डा. करूणा तिवारी, नेचुरोपैथी चिकित्सक को ससम्मान आमंत्रित किया गया उनके द्वारा बाल देखभाल संस्थान, नारी निकेतन व किशोर न्याय बोर्ड, खुल्दाबाद संस्थान मेें आवासित महिलाओं, बच्चों व किशोरों को मेडीटेशन कराया गया तथा उन्हें नैचुरोपैथी के लाभ से भी अवगत कराया। कार्यक्रम में नृत्य व अन्य सांस्कृतिक आयोजन कराया गया एवं  बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु कला की प्रतियोगिता कराई गई, परिणाम के अनुसार उन्हें पुरस्कार भी प्रदान किया गया। 
 
उपरोक्त कार्यक्रम में दिवाकर द्विवेदी, प्रभारी जनपद न्यायाधीश,  ज्योत्सना मणि यदुवंशी, एसीजेम, सुश्री अन्नू, जेएम जेजेबी व  सर्वजीत सिंह, डीपीओ व अधिवक्तागण तथा विधि छात्र उपस्थित रहे, छात्रों द्वारा पाक्सो के संंबंध में नाट्य मंचन भी किया गया। 
 
About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें