बारीपुर मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत देवरिया सदर विकासखंड के बारीपुर मंदिर परिसर में गुरुवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
देवरिया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत देवरिया सदर विकासखंड के बारीपुर मंदिर परिसर में गुरुवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व कर्मचारियों ने श्रमदान कर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया।
ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता उर्फ पिंटू ने कहा कि स्वच्छता किसी एक व्यक्ति या विभाग की जिम्मेदारी नहीं है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता से ही स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।
जिला पंचायत राज अधिकारी रतन कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को विशेष महत्व दिया था। स्वच्छता ही सेवा अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाने के साथ लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर स्वच्छता गतिविधियों को निरंतर जारी रखने पर जोर दिया।
सहायक विकास अधिकारी पंचायत विंध्याचल सिंह ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न करने और कूड़े का उचित निस्तारण करने की अपील की। अभियान के दौरान मंदिर परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों की सफाई की गई।
इस अवसर पर जिला समन्वयक स्वच्छता विश्वरंजन सिंह, हरिपाल यादव, राकेश सिंह, ग्राम प्रधान धर्मा देवी, मनोज कुमार सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी व अन्य लोग मौजूद रहे।
#UPNews #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #SwachhataAbhiyan #CleanlinessDrive #PublicCleanliness #DeoriaNews #SwachhBharat #VillageCleanliness #SwachhataHiSeva #CommunityParticipation #CleanIndiaMission #SanitationCampaign #CleanEnvironment #SanitationAwareness #CleanIndiaCampaign #BaripurTemple #DeoriaSadar #DeoriaUpdate #DeoriaDistrict #TempleCleanliness #PawanGupta #RatanKumar #GovernmentCampaign #CleanlinessDrive2026


Comments