स्वच्छता ही सेवा अभियान: बिस्कोहर विद्यालय में बच्चों को सिखाया गया 'सोर्स सेग्रीगेशन' का महत्व

पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिस्कोहर में 'स्वच्छता ही सेवा 2026' अभियान के तहत  सफाई अभियान' के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को कचरा पृथक्करण (सोर्स सेग्रीगेशन) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
 
बिस्कोहर (सिद्धार्थनगर)।
 
पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिस्कोहर में 'स्वच्छता ही सेवा 2026' अभियान के तहत  सफाई अभियान' के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को कचरा पृथक्करण (सोर्स सेग्रीगेशन) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक उमाकांत गुप्ता  ने कहा, " बच्चे देश के भविष्य हैं। स्वच्छ भारत के निर्माण में आपकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।" उन्होंने कचरे के सही निस्तारण का महत्व समझाते हुए बताया कि गीला कूड़ा हरे डस्टबिन में, सूखा कूड़ा नीले डस्टबिन में, सेनेटरी वेस्ट लाल डस्टबिन में और विशेष देखभाल वाला हानिकारक कूड़ा काले डस्टबिन में डाला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि घर से ही कचरा अलग करने से पर्यावरण सुरक्षा और पुनर्चक्रण में आसानी होती है।
 
कार्यक्रम के दौरान सहायक अध्यापिका अंजली गुप्ता ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का काम नहीं, बल्कि इसे हमारी दैनिक दिनचर्या का एक अनिवार्य हिस्सा होना चाहिए। जब हम अपने आसपास सफाई का ध्यान रखेंगे, तभी एक स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।
 
वहीं एसबीएम (स्वच्छ भारत मिशन) प्रभारी अनूप पाण्डेय ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि "कचरे का सही प्रबंधन और सोर्स सेग्रीगेशन ही स्वच्छ और सुंदर बिस्कोहर बनाने की दिशा में सबसे बड़ा कदम है।" उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे विद्यालय में सीखी गई बातों को अपने घर और पड़ोस के लोगों तक भी पहुँचाएं।सभी ने मिलकर परिसर और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया।
 
 
इस अवसर पर सुपरवाइजर कृपा शंकर पाण्डेय,  आलोक गंगाराम, मोहित, रवि , अंशिका, अनामिका , शालू, निशा , अर्चिता , सीमा , कोमल एवं न पं के कर्मचारी  एवं  विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें