इटवा में लेखपाल संघ आठ सूत्रीय ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी को सौंपा
जिले के इटवा तहसील में शनिवार को उत्तर प्रदेशीय लेखपाल संघ तहसील इकाई के पदाधिकारियों ने अपनी लम्बित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी इटवा को आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा मांगपत्र को शीघ्र निराकरण का मांग किया।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर ।
जिले के इटवा तहसील में शनिवार को उत्तर प्रदेशीय लेखपाल संघ तहसील इकाई के पदाधिकारियों ने अपनी लम्बित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी इटवा को आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा मांगपत्र को शीघ्र निराकरण का मांग किया।
लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष अमरजीत चौधरी महामंत्री नवीन चौधरी के नेतृत्व में आठ सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी संदीप त्रिपाठी को सौंपा जिसमें
प्रमुख मागों में प्रारंभिक वेतनमान 2800 ग्रेड-पे (लेवल-5) एवं वेतन विसंगति को तत्काल दूर किया जाए, अंतर-मंडलीय स्थानांतरण की प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल खोलकर तुरंत पूर्ण की जाए,पदोन्नति सूची शीघ्र जारी कर लेखपालों को पदोन्नति का लाभ दिया जाए ,भत्तों में वृद्धि, स्टेशनरी भत्ता, मोटरसाइकिल/वाहन भत्ता एवं विशेष भत्तें की पत्रावली पर तत्काल स्वीकृति दी जाए ,नवनियुक्त लेखपालों का परीक्षा परिणाम / प्रशिक्षण प्रमाण पत्र घोषित कर स्थायीकरण किया जाए ,पटट्टा सम्बुद्धतों से अवयुक्तिः पटट्टा सहायक / प्रभारी राजस्व निरीक्षक के अविरिक्त कायों से मुक्त किया जाए , तकनीकी पद घोषित करना लेखपाल पद को टेक्निकल पद घोषित कर उच्च स्तरीय कैपर्टीय व मोबाइल उपलब्ध कराए जाएं। ग्राम सचिवालय क्लस्टर व्यवस्था बिना आधारभूत सुविधाओं, सुरक्षा व भत्तों के सौंपी नई क्लस्टर व्यवस्था समाप्त की जाए ,
इस दौरान अमरदीप चौधरी, नवीन कुमार चौधरी, रणधीर यादव, सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, राजकुमार कन्नौजिया , राघवेंद्र त्रिपाठी, सच्चिदानन्द मिश्रा, अभिषेक यादव, विजय मिश्रा, पूनम मिश्रा, मीरा मिश्रा, ज्योति मल्ल आदि लेखपाल मौजूद रहे
#UPNews #SwatantraPrabhat #SiddharthnagarNews #ItwaNews #GovernmentEmployees #PromotionDemand #LekhpalSangh #LekhpalProtest #LekhpalDemand #RevenueEmployees #UPLekhpal #SalaryDemand #PayScaleDemand #GradePay2800 #Level5PayScale #PayAnomaly #InterDivisionTransfer #AllowanceIncrease #StationeryAllowance #VehicleAllowance #SpecialAllowance #LekhpalRecruitment #TrainingCertificate #TechnicalPost #GramSachivalaya


Comments