कुआनो नदी में नाव से गिरा मछुआरा, डूबने से मौत
बस्ती जिले केलालगंज थाना क्षेत्र के अमोढ़वा गांव के सामने गुरुवार को कुआनो नदी में मछली पकड़ने गए एक मछुआरे की नाव से गिरकर गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई।
बस्ती। बस्ती जिले केलालगंज थाना क्षेत्र के अमोढ़वा गांव के सामने गुरुवार को कुआनो नदी में मछली पकड़ने गए एक मछुआरे की नाव से गिरकर गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश अभियान शुरू कराया गया।
मछली पकड़ने के दौरान नाव से नदी में गिरा
मृतक की पहचान बानपुर निवासी बवाली चौहान (40) पुत्र भगवती के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे बवाली चौहान नाव से कुआनो नदी में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान अचानक वह नाव से नदी में गिर गया। नदी में पानी गहरा होने के कारण वह देखते ही देखते पानी में समा गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पीआरबी पुलिस ने लालगंज थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।
गोताखोरों ने चलाया तलाश अभियान
पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और फायर ब्रिगेड की मदद से नदी में तलाश अभियान शुरू कराया। काफी देर तक चले प्रयास के बाद गोताखोरों ने बवाली चौहान का शव नदी से बरामद कर लिया।
मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक थाना लालगंज दिनेश चंद्र चौधरी और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जानकारी जुटा रही है।
परिवार में मचा कोहराम
बवाली चौहान की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।
#BreakingNews #Postmortem #LocalNews #SwatantraPrabhat #Basti #BastiNews #RiverAccident #RescueOperation #UttarPradeshNews #PoliceAction #Lalganj #LalganjNews #SearchOperation #SwatantraPrabhatNews #DrowningIncident #DrowningDeath #AccidentNews #BastiCrimeNews #Amodhwa #KuanoRiver #FishermanDeath #BoatAccident #Fisherman #DiversRescue #FireBrigade


Comments