कटैयाभारी में जलभराव से धान की फसल डूबी, किसानों की महीनों की मेहनत पर फिरा पानी; मुआवजे की मांग
लगातार हो रही अत्यधिक बारिश के कारण ग्राम पंचायत कटैयाभारी में भारी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। गांव के कई हिस्सों में पानी भर जाने से खेतों में खड़ी धान की फसल प्रभावित हुई है।
स्वतंत्र प्रभात
पचपेड़वा (बलरामपुर)।
लगातार हो रही अत्यधिक बारिश के कारण ग्राम पंचायत कटैयाभारी में भारी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। गांव के कई हिस्सों में पानी भर जाने से खेतों में खड़ी धान की फसल प्रभावित हुई है। खेतों में पानी भरने से किसानों को अपनी मेहनत और फसल बर्बाद होने की चिंता सताने लगी है। कई किसानों के खेतों में धान की फसल पानी में डूबी हुई है, जिससे उत्पादन पर बड़ा असर पड़ने की आशंका है।
किसानों का कहना है कि धान की फसल तैयार होने के समय हुई भारी बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। महीनों तक खेत तैयार करने, धान की रोपाई और फसल की देखभाल में मेहनत व खर्च करने के बाद अब खेतों में पानी भर गया है। किसानों के चेहरों पर चिंता और मायूसी साफ दिखाई दे रही है। उनका कहना है कि यदि फसल पूरी तरह नष्ट होती है तो परिवार के भरण-पोषण के साथ अगली फसल की तैयारी भी मुश्किल हो जाएगी।
किसानों ने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि जलभराव से प्रभावित फसलों का स्थलीय सर्वे कराकर नुकसान का उचित आकलन कराया जाए और नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाए।
लेखपाल मदन मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि उपजिलाधिकारी स्वयं गांव का दौरा कर चुके हैं और किसानों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल जलस्तर घट रहा है। जलभराव समाप्त होने के बाद फसल क्षति का विस्तृत आकलन कराया जाएगा और नियमानुसार प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
#AgricultureNews #Farmers #RuralNews #Balrampur #SwatantraPrabhat #UttarPradesh #UttarPradeshNews #BalrampurNews #Waterlogging #HeavyRainfall #CompensationDemand #VillageNews #PaddyCrop #CropDamage #WeatherUpdate #RainDamage #FloodSituation #Pachperwa #RiceCrop #FarmerProblems #CropLoss #CropSurvey #FieldSurvey #PachperwaNews #FarmerCompensation


Comments