शगुन के एक लाख रुपये से भरा बैग समारोह से चोरी,
नामजद के खिलाफ मुकदमा Mपुत्र प्राप्ति की खुशी में रिश्तेदारों को बांटने थे शगुन के लिफाफे, स्वागत मंच के पास रखा था बैग
सितारगंज। पुत्र प्राप्ति की खुशी में आयोजित समारोह के दौरान रिश्तेदारों को शगुन देने के लिए रखे एक लाख रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। रकम को दस अलग-अलग लिफाफों में रखकर एक बैग में रखा गया था। समारोह के दौरान अज्ञात व्यक्ति बैग लेकर फरार हो गया। मामले में पूछताछ के बाद एक व्यक्ति का नाम सामने आने पर पुलिस ने उसके खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
श्याम रत्न वाटिका निवासी सौरभ सिंघल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 सितंबर को महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट, सितारगंज में पुत्र प्राप्ति की खुशी में समारोह आयोजित किया गया था। समारोह में उनके जीजा, बहन, बुआ सहित अन्य रिश्तेदार भी शामिल हुए थे। रिश्तेदारों को शगुन देने के लिए उन्होंने कुल एक लाख रुपये की रकम दस लिफाफों में रखी थी।
सौरभ के अनुसार रकम को दस लिफाफों में अलग-अलग रखा गया था। इनमें छह गुलाबी और चार पीले रंग के फूलदार लिफाफे थे। सभी लिफाफों को एक नीले रंग के चैकदार बैग में रखकर समारोह स्थल के स्वागत मंच के पास रखा गया था। समारोह में मौजूद लोगों की आवाजाही के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने मौका पाकर बैग चोरी कर लिया।
बैग गायब होने की जानकारी होने पर समारोह में मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया। सौरभ और उनके परिजनों ने समारोह स्थल के आसपास काफी देर तक बैग की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि आसपास पूछताछ करने पर इस्लामनगर निवासी राजू के बैग चोरी करने की जानकारी सामने आई।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर इस्लामनगर निवासी राजू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच करते हुए समारोह स्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही चोरी हुए बैग और उसमें रखे एक लाख रुपये की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना के शीघ्र अनावरण के लिए टीम ने लगातार संदिग्ध स्थानों पर दबिश और सुरागरसी की, जिसके बाद आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुन्दरम शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक जावेद मलिक, उपनिरीक्षक बलवीर सिंह, उपनिरीक्षक कैलाश देव तथा हेड कांस्टेबल मतलूब खान शामिल रहे।
#PoliceInvestigation #CrimeNews #SwatantraPrabhat #FIR #PoliceAction #CrimeInvestigation #CashRecovery #LocalCrime #PoliceTeam #CrimeUpdate #TheftCase #InvestigationUpdate #Sitarganj #UttarakhandNews #Uttarakhand #SitarganjNews #OneLakhTheft #CashTheft #BagTheft #FunctionTheft #FamilyFunction #ShagunMoney #NamedFIR #SitarganjCrime #UttarakhandCrime


Comments