फर्जी ऑनलाइन भुगतान का मैसेज दिखाकर कपड़ा लेने का प्रयास,
नैनी क्षेत्र में फर्जी ऑनलाइन भुगतान का मैसेज दिखाकर कपड़े का सामान लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार ने घटना की सूचना पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।
स्वतंत्र प्रभात
नैनी, प्रयागराज।
नैनी क्षेत्र में फर्जी ऑनलाइन भुगतान का मैसेज दिखाकर कपड़े का सामान लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार ने घटना की सूचना पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।
नई बाजार, सरगम सिनेमा के सामने निवासी रचित केसरवानी ने नैनी थाने में दी तहरीर में बताया कि वह अपने आवासीय परिसर में कपड़े की छोटी दुकान चलाते हैं। बुधवार 30 सितंबर को करीब 3:45 बजे एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से उनकी दुकान पर पहुंचा और कपड़े का सामान खरीदने के बाद ऑनलाइन भुगतान करने की बात कही। आरोप है कि उसने 2600 रुपये का भुगतान किए जाने का फर्जी मैसेज मोबाइल पर दिखाया।
दुकानदार ने जब अपने मोबाइल पर भुगतान की जांच की तो रकम खाते में नहीं पहुंची। इस पर उन्होंने युवक को पकड़ने का प्रयास किया। आरोप है कि युवक हाथ छुड़ाकर मौके से भाग निकला, जबकि उसका मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल वहीं छूट गई।
मोटरसाइकिल का नंबर यूपी 70 जेएल 9026 बताया गया है।घटना की सूचना पीड़ित ने तत्काल 112 नंबर पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के बाद मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
#UPPolice #PoliceInvestigation #LocalNews #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #PrayagrajNews #NainiNews #NainiPolice #PrayagrajPolice #LatestNews #PrayagrajCrime #CyberSafety #NainiCrimeNews #OnlineScam #CyberCrime #DigitalFraud #OnlinePaymentFraud #FakePaymentMessage #PaymentFraud #ShopkeeperComplaint #FraudCase #112Emergency #NewBazarNaini #SargamCinema #FraudAlert


Comments