भाजपा सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है - डॉ .सतीश द्विवेदी
नगर पंचायत बिस्कोहर कार्यालय के सभागार में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत एक दिवसीय जनकल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
बिस्कोहर (सिद्धार्थनगर )।
नगर पंचायत बिस्कोहर कार्यालय के सभागार में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत एक दिवसीय जनकल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने फीता काटकर किया। इस विशेष शिविर की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन रामनरेश पासवान द्वारा किया गया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं को सीधे आम जनता तक पहुंचाना रहा। इस दौरान क्षेत्र से आए दर्जनों पुरुष, महिलाएं,पात्र जरूरतमंदों को विभिन्न योजनाओं से आच्छादित करने के लिए वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन और प्रधानमंत्री आवास , आयुष्मान कार्ड, उज्जवला गैस सिलेंडर योजना के आवेदन फॉर्म मौके पर ही भरवाए गए।
मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के आर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि नगर के चौमुखी विकास और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए निरंतर तत्पर है।
इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी अखिलेश दीक्षित, पूर्व मण्डल अध्यक्ष दीप नारायण त्रिपाठी, जय प्रकाश पाण्डेय, अरविंद गुप्ता, सत्यनारायण दुबे, जसवंत सिंह, सौरभ शुक्ला, सुल्तान अवस्थी, राजमणि दुबे, लड्डू पाल सोनी, शत्रुहन पाण्डेय, राजेंद्र पाण्डेय, धीरज राय, मोनू श्रीवास्तव,खेमराज यादव,पिंकू मोदनवाल, अटल प्रजापति, मस्त राम यादव, कुटूर पाण्डेय, गणेश वरुण, गोपेश दुबे, उमाकांत गुप्ता, विजय विश्वकर्मा, गुड्डू यादव, सदा नन्द शुक्ला, शिव जी तिवारी, बलराम मिश्रा, कृष्णा मिश्रा,और माया मिश्रा , निरपेंदर सिंह, हर्षित श्रीवास्तव, शाहिद, रवि सिंह,सहित भारी संख्या में नागरिक व लाभार्थी उपस्थित रहे।
#Siddharthnagar #LocalNews #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #SiddharthnagarNews #Biskohar #BiskoharNews #SatishDwivedi #AjayGupta #LatestNews #NagarPanchayatBiskohar #PublicService #SevaSankalpAbhiyan #BJPNews #GovernmentSchemes #WelfareSchemes #AyushmanCard #PublicWelfareCamp #JanKalyanShivir #OldAgePension #WidowPension #DivyangPension #PMAY #UjjwalaYojana #BeneficiaryCamp


Comments