कुशीनगर : भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी कामेश्वर सिंह का प्रथम आगमन कल

15 मील चौराहे पर होगा स्वागत, दोपहर में भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

प्रमोद रौनियार Picture
Published On

कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कुशीनगर के नवनियुक्त जिला प्रभारी कामेश्वर सिंह का जनपद में प्रथम आगमन शुक्रवार, 25 सितंबर को होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कार्यक्रम की जानकारी दी।

 

नाबालिग के अपहरण में दोषी अजीत कुमार को आठ वर्ष का कठोर कारावास Read More नाबालिग के अपहरण में दोषी अजीत कुमार को आठ वर्ष का कठोर कारावास

जिलाध्यक्ष के अनुसार जिला प्रभारी कामेश्वर सिंह का सुबह 10:30 बजे जनपद की सीमा स्थित 15 मील चौराहे पर स्वागत किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे रविन्द्र नगर स्थित भाजपा कार्यालय में स्वागत सभा आयोजित की जाएगी। सभा में जिला प्रभारी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी के सभी वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों, विभिन्न स्तरों के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं तथा कार्यकर्ताओं से समय से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।

NCRMU ने नवनियुक्त ACMS आलोक सुमन देव का बुके भेंटकर किया स्वागत Read More NCRMU ने नवनियुक्त ACMS आलोक सुमन देव का बुके भेंटकर किया स्वागत

Post Comments

Comments