नवीनतम
फीचर्ड
भारत
गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान जारी रहेगा।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
कोन / सोनभद्र -
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के कुशल पर्यवेक्षण में कोन पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 03.09.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर थाना कोन पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 143/2026, धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, थाना कोन, जनपद सोनभद्र से संबंधित वांछित अभियुक्त धर्मेन्द्र यादव पुत्र इन्द्रजीत यादव, निवासी परती, थाना केतार, जनपद गढ़वा, झारखण्ड, उम्र करीब 27 वर्ष को थाना कोन क्षेत्रान्तर्गत चांचीकला पुलिया से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-मु0अ0सं0 23/2026, धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध अधिनियम, थाना कोन, जनपद सोनभद्र, मु0अ0सं0 143/2026, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट, थाना कोन, जनपद सोनभद्र।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 अखिलेश कुमार मिश्र, प्रभारी निरीक्षक कोन,उ0नि0 वीरेन्द्र वर्मा, चौकी प्रभारी बागेसोती, उ0नि0 राकेश राय, चौकी प्रभारी चांचीकला, हे0का0 राजेश कुमार यादव शामिल रहे।


Comments