चोपन में सोन नदी के छठ घाट पर की गई बैरिकेडिंग

सोन नदी में तेज जल प्रवाह को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशासन ने उठाए एहतियाती कदम

राजेश तिवारी Picture
Published On

जिलाधिकारी की अपील-नदी एवं घाट के किनारे अनावश्यक रूप से न जाएं नागरिक

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

सोन नदी में अधिक मात्रा में जल प्रवाह को देखते हुए संभावित दुर्घटनाओं से बचाव एवं नागरिकों की सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश के क्रम में चोपन स्थित सोन नदी के किनारे छठ घाट पर बैरिकेडिंग कराई गई है। बैरिकेडिंग के माध्यम से नागरिकों को घाट के संवेदनशील हिस्सों में जाने से रोकने की व्यवस्था की गई है।

IMG-20260901-WA0097

ब्रह्म कुमारी राज योगा सेंटर मालवीय नगर में उपकार फाउंडेशन द्वारा भव्य स्कॉलरशिप वितरण कार्यक्रम Read More ब्रह्म कुमारी राज योगा सेंटर मालवीय नगर में उपकार फाउंडेशन द्वारा भव्य स्कॉलरशिप वितरण कार्यक्रम

उप जिलाधिकारी ओबरा रवि पासवान एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा बैरिकेडिंग का कार्य कराया गया। प्रशासन द्वारा नदी के जलस्तर एवं जल प्रवाह की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत की राधा कृष्ण की झांकियां  Read More छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत की राधा कृष्ण की झांकियां 

IMG-20260624-WA0074(4)

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया  सोन नदी किनारे बस्तियों का औचक निरीक्षण, लिया सुरक्षा एवं सतर्कता व्यवस्थाओं का  जायजा Read More जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया सोन नदी किनारे बस्तियों का औचक निरीक्षण, लिया सुरक्षा एवं सतर्कता व्यवस्थाओं का जायजा

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपदवासियों से अपील की है कि सोन नदी में अधिक जल प्रवाह को देखते हुए नागरिक नदी अथवा घाट के किनारे अनावश्यक रूप से न जाएं तथा बैरिकेडिंग के आगे जाने का प्रयास न करें। उन्होंने कहा कि सावधानी एवं प्रशासन के निर्देशों का पालन कर किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सकता है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार