सीसीटीवी कैमरा तोड़ने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ।
 
नैनी, प्रयागराज।
 
 औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत तेंदुआवन निवासी प्रभु नाथ पाण्डेय ने पुलिस को तहरीर देकर पड़ोस के तीन लोगों पर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ने, आए दिन गाली-गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
 
 
तहरीर के अनुसार, कथित रूप से तीन लोग मिलकर उनके घर/परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे को जानबूझकर तोड़ दिया। इससे कैमरा क्षतिग्रस्त होने के साथ उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ। आरोप है कि उक्त लोग आए दिन उनके और परिवार के साथ गाली-गलौज करते हैं तथा जान से मारने की धमकी देते हैं। इससे परिवार में भय का माहौल है।
 
प्रभु नाथ पाण्डेय ने पुलिस को बताया कि घटना से संबंधित साक्ष्य मौजूद हैं। उनके बगल में लगे कुलदीप पाण्डेय के सीसीटीवी कैमरे में भी घटना रिकॉर्ड होने की संभावना है। उन्होंने पुलिस से संबंधित फुटेज को तत्काल सुरक्षित कराकर जांच में शामिल किए जाने की मांग की है। सीसीटीवी कैमरे को हुए नुकसान की भरपाई तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की है।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें