नवीनतम
भारत
संतानों की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने रखा हल छठ व्रत
नैनी क्षेत्र के चक रघुनाथ स्थित राम जानकी मंदिर में बुधवार को संतानों की दीर्घायु, आरोग्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर महिलाओं ने पूरे विधि-विधान के साथ हल छठ (हरछठ/ललही छठ) का पर्व मनाया।
स्वतंत्र प्रभात ।
नैनी, प्रयागराज।
नैनी क्षेत्र के चक रघुनाथ स्थित राम जानकी मंदिर में बुधवार को संतानों की दीर्घायु, आरोग्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर महिलाओं ने पूरे विधि-विधान के साथ हल छठ (हरछठ/ललही छठ) का पर्व मनाया। इस दौरान माताओं ने निर्जला व्रत रखकर अपने पुत्रों की लंबी आयु एवं कल्याण की कामना की।
पूजा के अवसर पर महिलाएं सामूहिक रूप से एकत्र हुईं। महिलाओं ने कुश, पलाश और झरबेरी की झाड़ियों की स्थापना कर हरछठ माता का प्रतीक बनाया। पूजा स्थल पर पारंपरिक रूप से तालाब (बेड़ी) बनाकर कुश स्थापित की गई। इसके बाद धूप, दीप, फूल एवं फल अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की गई।
पूजन के दौरान महिलाओं ने महुआ, चना, पसाही का चावल (तिन्नी का चावल), छह प्रकार के अनाज तथा भैंस के दूध-दही से बने प्रसाद का भोग लगाया। वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक गीतों के बीच महिलाओं ने हरछठ माता की पूजा की।पूजा के उपरांत महिलाओं ने सामूहिक रूप से हल छठ माता की व्रत कथा का श्रवण किया। इसके बाद माताओं ने अपनी संतानों के सिर पर अक्षत एवं हल्दी का टीका लगाकर उन्हें आशीर्वाद दिया और उनके सुखी, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।इस अवसर पर यशोदा देवी जायसवाल,पम्मी जायसवाल, अनुस्का जायसवाल, रेनू, शिवानी केसरवानी, पुष्पा केसरवानी सहित मोहल्ले की कई महिलाएं मौजूद रहीं।
#LocalNews #SwatantraPrabhat #Prayagraj #UttarPradesh #HinduFestival #UttarPradeshNews #IndianCulture #PrayagrajNews #NainiNews #IndependentPrabhat #HalShashti #HalChhath #SanatanTradition #ReligiousFestival #MothersVrat #LongLife #ChildHealth #ReligiousTraditions #Naini #HarChhath #LalhiChhath #HalChhathVrat #HinduTradition #WomenDevotees #FamilyWellBeing #TraditionalPuja #PujaArchana #VratKatha #RamJanakiMandir #ChakRaghunath


Comments