भाजपा मंडल की बैठक में बूथ समितियों के सत्यापन पर चर्चा

विधानसभा क्षेत्र इटवा में भाजपा मण्डल इटवा के बूथ सत्यापन की बैठक बुधवार को भाजपा कार्यालय इटवा में पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसके मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा शिवनाथ चौधरी रहे ।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
 
 इटवा (सिद्धार्थनगर)।
 
विधानसभा क्षेत्र इटवा में भाजपा मण्डल इटवा के बूथ सत्यापन की बैठक बुधवार को भाजपा कार्यालय इटवा में पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसके मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा शिवनाथ चौधरी रहे ।
 
पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष शिवनाथ चौधरी ने प्रत्येक शक्ति केंद्र पर दो दिन के भीतर बूथ समितियों का सत्यापन सुनिश्चित करने को कहा ।
 
उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती ही पार्टी की सफलता का आधार है। कार्यकर्ताओं को कमल के फूल को प्रत्याशी मानकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। 
 
बैठक की अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और बूथ समिति उसकी महत्वपूर्ण कड़ी है। अभियान संयोजक राकेश मिश्रा तथा सह संयोजक रामजी मौर्य और राम निवास विश्वकर्मा ने सत्यापन अभियान की कार्ययोजना और जिम्मेदारियों की जानकारी दी। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष विकास जायसवाल , जिला पंचायत सदस्य प्रदीय कसौधन, मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष एवं नमित सभासद दीप नारायण तिवारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
 
उधर नगर पंचायत बिस्कोहर कार्यालय सभागार में बूथ सत्यापन हेतु महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने, मंडल स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा आगामी कार्ययोजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई । बैठक में मुख्य अतिथि जिला महामंत्री  फूलचन्द जायसवाल रहे ।
 
इस दौरान पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी,बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष  कुंवर मिश्रा ने किया रामनरेश पासवान, अशोक अग्रहरि, अशोक गुप्ता, जेपी पांडेय, शत्रुघ्न पाण्डेय ,शिवजी तिवारी, डॉ. राजमणि दुबे, जसवंत सिंह, नितिन प्रताप सिंह, मनीराम प्रजापति, नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता , कांति चौहान,  माया चौधरी, कन्हैया वरुण आदि  उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें