नवीनतम
भारत
महेवा से 15 वर्षीय छात्र 5 दिनों से लापता
एग्रीकल्चर महेवा क्षेत्र से एक 15 वर्षीय छात्र पिछले 5 दिनों से लापता है। परिजनों ने हर जगह खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा, जिसके बाद नैनी थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी गई है
स्वतंत्र प्रभात ।
नैनी, प्रयागराज ।
एग्रीकल्चर महेवा क्षेत्र से एक 15 वर्षीय छात्र पिछले 5 दिनों से लापता है। परिजनों ने हर जगह खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा, जिसके बाद नैनी थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी गई है
।गुमशुदा छात्र का नाम सुन्दरम है। उसकी उम्र लगभग 15 वर्ष, कद 5 फुट 5 इंच और रंग सांवला है। वह सैम हिग्गिनबॉटम इंटर कॉलेज में पढ़ाई करता है। लापता होने के समय वह चैकदार शर्ट और पैर में चप्पल पहने हुए था।छात्र एग्रीकल्चर कैंपस महेवा नैनी प्रयागराज का निवासी है।
उसके पिता शुआट्स में गार्ड की नौकरी करते हैं।भाई शिवम पुत्र अजय कुमार ने बताया कि सुन्दरम 28 अगस्त को शाम 7 से 8 बजे के बीच घर से निकला था और 5 दिन बीत जाने के बाद भी वापस नहीं लौटा है।परिवार ने लोगों से अपील की है कि किसी को भी इस छात्र के बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल संपर्क करें।
#CrimeNews #LocalNews #SwatantraPrabhat #Prayagraj #UttarPradesh #UttarPradeshNews #PrayagrajNews #NainiNews #NainiPolice #SHUATS #IndependentPrabhat #Naini #MissingStudent #MissingChild #MissingPerson #MissingCase #MissingReport #StudentMissing #15YearOldMissing #Sundaram #AgricultureMahewa #Mahewa #SamHigginbottomInterCollege #NainiThana #PrayagrajPolice #SearchOperation #PublicAppeal #HelpFindSundaram


Comments