नवीनतम
भारत
पुत्र की दीर्घायु की कामना के लिए महिलाओं ने किया हल षष्ठी पर्व पर पूजा
हल षष्ठी पर्व भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम जी के जन्मोत्सव और संतान की लंबी उम्र व स्वास्थ्य के लिए माताओं द्वारा रखा जाने वाला एक महत्वपूर्ण व्रत है।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
हल षष्ठी पर्व भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम जी के जन्मोत्सव और संतान की लंबी उम्र व स्वास्थ्य के लिए माताओं द्वारा रखा जाने वाला एक महत्वपूर्ण व्रत है। बुधवार को यह पर्व उसका बाजार कस्बा सहित समूचे क्षेत्र में केवटलिया, सुगही, उसका राजा आदि में पारंपरिक तरीके से हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया।
हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। महिलाओं और बच्चों ने तिन्नी का चावल, भैंस का दही, महुआ के दातुन एवं पत्ते का प्रयोग करके त्यौहार मनाया। पुत्रवती माताओं द्वारा बच्चों के माथे पर टीका लगाकर दीर्घायु की कामना किया गया।
#Siddharthnagar #LocalNews #SwatantraPrabhat #UttarPradesh #HinduFestival #UttarPradeshNews #SiddharthnagarNews #IndependentPrabhat #HalShashti #HalChhath #BalramJayanti #LordBalaram #Krishna #SanatanTradition #ReligiousFestival #UskaBazar #Kewataliya #Sugahi #UskaRaja #FestivalCelebration #TraditionalFestival #HinduTraditions #MothersVrat #LongLife #ChildHealth #Bhadrapada #KrishnaPaksha #ReligiousTraditions


Comments