ब्रह्म कुमारी राज योगा सेंटर मालवीय नगर में उपकार फाउंडेशन द्वारा भव्य स्कॉलरशिप वितरण कार्यक्रम

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नई दिल्ली। उपकार फाउंडेशन लगातार छात्रों,विधवाओं, विकलांगों एवं समाज के कमजोर वर्ग को आर्थिक मदद करती आई है।इसी श्रृंखला में ब्रह्म कुमारी राज योगा सेंटर मालवीय नगर में उपकार फाउंडेशन की ओर से 40 प्रतिभावान विद्यार्थियों को ₹2000 स्कॉलरशिप,पाठ्य सामग्री,प्रदान किए गए।डॉ. पूरन सिंह डबास पूर्व अध्यक्ष आर्य समाज साकेत की ओर से बच्चों को सुंदर डायरी भी प्रदान की गई।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फाउंडेशन के राष्ट्रीय सलाहकार डॉ डी.आर. कार्तिकेन,पूर्व विधायक नरेश यादव के अलावा विशेष अतिथि स्क्वाड लीडर अशोक आहूजा, सलाहकार प्रमोद पाठक,डॉ मधु चौधरी,डॉ बनमाला बासु,डी. धूपिया,राका प्रसाद,कविता बांका,सविता सिक्का,दिवंशी ढींगरा,प्रेरणा मोहन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।वहीं,बीके नीरू दीदी,इंजी वाई एल बांका,ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।बीके नीरू दीदी ने योगाभ्यास,एवं नशा मुक्ति अभियान पर सारगर्भित विचार रखें।इस अवसर पर चर्चा का मुख्य विषय हैप्पीनेस था।इस विषय पर सबसे तार्किक विचार रखने वाले विद्यार्थियों को मेडल प्रदान किये गए।फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ बांका ने ब्रह्म कुमारी एवं समस्त उपस्थित गणमान्य जनों एवं कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। उपकार फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ रेखा बांका समय-समय पर होनहार विद्यार्थियों एवं जरूरतमंदों को आर्थिक मदद एवं अन्य ज़रूरी सामग्री प्रदान करती रही है।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें