जमीन पर जबरन जुताई का आरोप, फरियादी राजेंद्र प्रसाद दर-दर भटकने पर मजबूर

बैनामा की है जमीन फिर भी दबंग जमा रहे हैं अपना हक

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

लालगंज, मीरजापुर।

मीरजापुर।तहसील लालगंज क्षेत्र के ग्राम मड़वा धनवाल गाव निवासी राजेंद्र प्रसाद पुत्र श्रीधर ने अपनी बैनामा शुदा भूमि पर विपक्षियों द्वारा जबरन जुताई किए जाने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाए है। राजेंद्र प्रसाद के अनुसार, मौजा मड़वा धनवाल स्थित आराजी संख्या 1551 की भूमि उसके नाम बैनामा से संक्रमणित है और करीब 40 वर्षों से उसके कब्जे एवं जोत में चली आ रही है।

जमीन पर जबरन जुताई का आरोप, फरियादी राजेंद्र प्रसाद दर-दर भटकने पर मजबूर

पीड़ित का आरोप है कि अंकित पुत्र शारदा प्रसाद एवं मंजू पत्नी शारदा प्रसाद द्वारा कथित रूप से उसकी भूमि को जबरन जोत लिया गया। विरोध करने पर मामला और गंभीर हो गया। राजेंद्र प्रसाद ने शिकायत में आरोप लगाया कि विपक्षी लाठी-डंडे लेकर उसे दौड़ाने लगे और दोबारा जमीन पर आने पर दफना देने की धमकी दी गई।

हरिद्वार मे द्वितीय अन्तर्राष्ट्रीय दिव्य गंगा महोत्सव एवं साहित्यिक कुम्भ में पवन कुमार सिंह एडवोकेट को दो प्रतिष्ठित सम्मानों से किया गया सम्मानित Read More हरिद्वार मे द्वितीय अन्तर्राष्ट्रीय दिव्य गंगा महोत्सव एवं साहित्यिक कुम्भ में पवन कुमार सिंह एडवोकेट को दो प्रतिष्ठित सम्मानों से किया गया सम्मानित

 

डायल 112 के हेड कांस्टेबल की तत्परता से बची मंदबुद्धि महिला की जान, लोगों ने की सराहना Read More डायल 112 के हेड कांस्टेबल की तत्परता से बची मंदबुद्धि महिला की जान, लोगों ने की सराहना

अपनी भूमि और सुरक्षा को लेकर परेशान राजेंद्र प्रसाद अब दर-दर भटककर अधिकारियों से कार्रवाई की गुहार लगा रहा है। पीड़ित ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच, मौके का निरीक्षण तथा राजस्व अभिलेखों के आधार पर भूमि की स्थिति स्पष्ट कराने की मांग की है।

थाना पड़री पुलिस द्वारा युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार Read More थाना पड़री पुलिस द्वारा युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार

 

मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि भूमि बैनामा के आधार पर राजेंद्र प्रसाद के नाम है और वह वर्षों से उस पर खेती करता रहा है, तो कथित रूप से जबरन जुताई करने की नौबत कैसे आई? वहीं, धमकी के आरोप सही पाए जाते हैं तो पीड़ित की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी प्रशासन के लिए गंभीर जिम्मेदारी होगी।

 

अब निगाहें प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं कि राजेंद्र प्रसाद की फरियाद पर कब होगी मौके की जांच और कब मिलेगा पड़ी को न्याय?

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार