नवीनतम
भारत
सिद्धार्थनगर:इटवा में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर:जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए कार्रवाई
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
इटवा (सिद्धार्थनगर) ।
नगर पंचायत प्रशासन, तहसील व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से इटवा चौराहे के पास सड़क की पटरी से किए गए अवैध कब्जे को हटाया गया। प्रशासन ने इसके लिए बुलडोजर की भी सहायता ली। प्रशासन की सख्ती के चलते बहुत सारे लोग खुद अतिक्रमण हटाते देखे गए।
इटवा में अतिक्रमण चलते स्थिति ये हो गई थी कि सड़क की पटरी अवैध कब्जे की भेंट चढ़ गई थी। लोग सड़क से सटाकर दुकान लगाने लगे थे। यही वजह थी कि दिन हो या रात, आए दिन जाम का झाम देखने को मिल रहा था। पिछले दिनों प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी।
सोमवार को अधिशासी अधिकारी शिव कुमार, नायब तहसील बिन्द्रेश गुप्ता पुलिस बल के साथ चौराहे के पास पहुंचे, जेसीबी व ट्रैक्टर ट्राली भी रही। सड़क की पटरी पर निर्धारित की गई जगह के अंदर जो भी अतिक्रमण मिला, उसको हटाया जाने लगा। जेसीबी से अतिक्रमण हटाकर सामग्री को ट्राली में भरा जाने लगा।
अधिशासी अधिकारी शिव कुमार ने बताया कि अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है और अतिक्रमण के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। सड़क पटरी पर सरकारी भूमि पर जो भी अतिक्रमण है, उसे हटाया जाएगा। दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अतिक्रमण खुद ही हटा लें, नहीं तो प्रशासन बल पूर्वक कब्जा हटाने का काम करेगा।
breaking news hindi news swatantra prabhat Latest News local news uttar pradesh news Siddharthnagar police force illegal encroachment siddharthnagar news bulldozer action traffic management government land tehsil administration Uttar Pradesh administration Anti Encroachment Drive Itwa news Itwa Siddharthnagar Roadside Encroachment public land encroachment Encroachment Removal Anti Encroachment Campaign Traffic Jam JCB Action Roadside Shops Itwa Nagar Panchayat Itwa Chauraha Administration Action Encroachment Campaign Shiv Kumar Bindresh Gupta Nagar Panchayat Administration


Comments