नवीनतम
भारत
जिलाधिकारी ने दधिकांदों मेला की तैयारियों के सम्बंध में की बैठक।
विद्युत विभाग के अभियंताओं को दधिकांदों मेला लगने वाले स्थानों तथा मार्गों पर ढीले एवं जर्जर तारों एवं रोड पर लगे ट्रांसफार्मरों को शिफ्ट कराये जाने
स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज
पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की सहअध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में दधिकांदों मेला के आयोजन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के सम्बंध में दधिकांदों मेला आयोजन समितियों के सदस्यों एवं सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में दधिकांदों मेला आयोजन समितियों के सदस्यों से मेले के सकुशल आयोजन के सम्बंध में सुझाव भी मांगे गये, जिसपर समितियों के सदस्यों के द्वारा ढीले एवं जर्जर विद्युत तारों, साफ-सफाई एवं मार्गों को ठीक कराये जाने हेतु कहा गया।
विद्युत विभाग के अभियंताओं को दधिकांदों मेला लगने वाले स्थानों तथा मार्गों पर ढीले एवं जर्जर तारों एवं रोड पर लगे ट्रांसफार्मरों को शिफ्ट कराये जाने
सम्बंधित क्षेत्रों के अपर नगर मजिस्टेªटों एवं पुलिस अधिकारियों को क्षेत्रों का भ्रमण कर वहां पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है।
नगर निगम को साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइटों को सही कराने, जल निगम को पीने के पानी की व्यवस्था कराने एवं पीडब्लूडी व नगर निगम को मार्गों की मरम्मत कराये जाने साथ ही मेला रूट पर पड़ने वाले सीवर के ढक्कन को भी चेक कर लेने के लिए कहा है, यदि कहीं पर भी ढक्कन खुला हुआ है, तो उसे बंद कर दिया जाये।
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया ने कहा कि मेले में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था रहेगी। सुरक्षा बलों की पर्याप्त संख्या में तैनाती की जायेगी तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जायेगी तथा वीडियोग्राफी भी करायी जायेगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर सत्यम मिश्र सहित सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारीगणों के साथ-साथ दधिकांदों मेला आयोजन समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।
prayagraj breaking news hindi news swatantra prabhat prayagraj news Latest News Security Forces uttar pradesh news PRAYAGRAJ MELA Law and order local administration Public Works Department Manish Kumar Verma District Magistrate Prayagraj Street Lights Municipal Corporation Crowd Management Festival Management festival security arrangements Drinking Water Road Repair Mela Preparations Piyush Mordia Prayagraj Police Commissioner Mela Security Dadhikando Mela Dadhikando Mela 2026 Electricity Safety Damaged Electric Wires Cleanliness Arrangements Sewer Cover Safety Videography


Comments