पाठशाला पुकारे अभियान के तहत बच्चों को स्कूल भेजने के लिए किया गया प्रेरित

 किट में पानी पीने की बोतल, किताबें, पेंसिल, रबर और कटर आदि शामिल हैं। मणेंद मिश्रा ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अंदर  पढ़ाई का जज्बा भरना है जिससे वह शिक्षा से वंचित न होने पाएं।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 
 
 सिद्धार्थनगर।
 
शोहरतगढ़ क्षेत्र में बंद विद्यालय में बच्चों का नामांकन कराने के उद्देश्य से ‘पाठशाला पुकारे’ अभियान चलाकर शिक्षा के लिए विद्यालय में बच्चों को भेजने के लिए  समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा ने सपा कार्यकर्ताओं संग बढ़नी ब्लाक के ग्राम मोहनकोली में 56 बच्चों को पढ़ाई का  किट व काफी बिस्कुट देकर उन्हें विद्यालय भेजा गया।
 
 किट में पानी पीने की बोतल, किताबें, पेंसिल, रबर और कटर आदि शामिल हैं। मणेंद मिश्रा ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अंदर  पढ़ाई का जज्बा भरना है जिससे वह शिक्षा से वंचित न होने पाएं।कहा कि मोहनकोली विद्यालय पर बच्चों की संख्या काफी कम होने लगी थी इसलिए इस गांव के अभिभावकों से घर -घर जाकर संपर्क किया गया कि बच्चों को उनका अधिकार न छीनें।माता- पिता अपने बच्चों को विद्यालय अवश्य भेजें ताकि वह शिक्षा की  ज्योति से पूरे भारत में विकास रूपी उजाला को बिखेर सकें।
 
उन्होंने कहा कि जो विद्यालय बंद होने के कगार पर है उन्हें चिन्हित कर अभियान चलाकर बच्चों का नामांकन कराने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जाएगा।कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बंद हुए 26 हजार विद्यालयों को फिर से संचालित किया जाएगा। 
 
इस दौरान रामबिलास चौधरी जिला अध्यक्ष शिक्षक सभा, हरिनाथ यादव प्रदेश सचिव पिछड़ा प्रकोष्ठ, गोपाल फौजी जिला अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ, राकेश दूबे जोनल प्रभारी, अजय चौरसिया राष्ट्रीय सचिव छात्रसभा, संजय यादव,रिजवान अहमद आदि उपस्थित रहें।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार