नवीनतम
फीचर्ड
थाना सरायइनायत पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 02 मोबाइल फोन बरामद।
उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-317(2) भा0न्या0सं0 की बढ़ोत्तरी कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी ।
स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज
थाना सरायइनायत क्षेत्रांतर्गत रिंग रोड के पास से मोबाइल चोरी होने के सम्बन्ध में मुकदमा वादी अमित यादव पुत्र अनिल कुमार यादव निवासी कटका थाना झूंसी द्वारा ई-थाना पोर्टल पर Lost Article Report दर्ज करायी गयी थी, जिसके आधार पर थाना सरायइनायत पर मु0अ0सं0-258/26 धारा-303(2) भा0न्या0सं0 पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया था।
थाना सरायइनायत पर पंजीकृत मु0अ0सं0-258/26 धारा-303(2) भा0न्या0सं0 से सम्बंधित 02 अभियुक्त 1. अफसर अली उर्फ कुल्लु पुत्र असरान खान निवासी ग्राम चैनपुर तेन्दुई थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज 2. रोहित भारतीया पुत्र शोभनाथ निवासी ग्राम हबुसा मोड़ थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना सरायइनायत पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-30.08.2026 थाना सरायइनायत क्षेत्रान्तर्गत नसीरापुर स्थित रिंग रोड रेलवे लाइन के पास से मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित चोरी के 01 मोबाइल फोन तथा चोरी की 01 अन्य मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-317(2) भा0न्या0सं0 की बढ़ोत्तरी कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी ।
crime news prayagraj prayagraj police breaking news uttar pradesh police prayagraj crime news uttar pradesh news Law and order police investigation Police Action Prayagraj Local News Police Arrest Crime Investigation Theft Case Theft Accused Criminal Arrest Bharatiya Nyaya Sanhita Police Raid Sarai Inayat Police Sarai Inayat News Local Crime Sarai Inayat Jhunsi Mobile Theft Mobile Recovery Mobile Theft Case Stolen Mobile Recovery Mobile Phone Theft Ring Road Prayagraj Naseerpur Ring Road Railway Line Katka Stolen Mobile Phone BNS 303(2) BNS 317(2)


Comments