नैनी स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार का नाम-पट अधूरा

नैनी जंक्शन की पहचान बताने वाला मुख्य प्रवेश द्वार इन दिनों रेलवे की अनदेखी का शिकार नजर आ रहा है। स्टेशन के प्रवेश द्वार पर लगा बड़ा नाम-पट क्षतिग्रस्त होने के कारण अधूरा दिखाई दे रहा है। ‘

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात। 
 
नैनी, प्रयागराज। 
 
नैनी जंक्शन की पहचान बताने वाला मुख्य प्रवेश द्वार इन दिनों रेलवे की अनदेखी का शिकार नजर आ रहा है। स्टेशन के प्रवेश द्वार पर लगा बड़ा नाम-पट क्षतिग्रस्त होने के कारण अधूरा दिखाई दे रहा है। ‘नैनी स्टेशन’ लिखे नाम-पट से एक मात्रा गायब होने के कारण स्टेशन की पहचान ही सही तरीके से प्रदर्शित नहीं हो पा रही है।
 
नैनी रेलवे स्टेशन यमुनापार के प्रमुख रेलवे केंद्रों में शामिल है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है तथा देश के विभिन्न प्रमुख शहरों को जोड़ने वाली ट्रेनों का संचालन होता है।
 
ऐसे महत्वपूर्ण स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगा नाम-पट लंबे समय से अधूरा दिखाई देना रेलवे की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।विकास के दावों के बीच छोटी-सी मरम्मत भी भारी?प्रवेश द्वार के नाम-पट की तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है कि ‘नैनी स्टेशन’ का नाम पूरा नहीं है। बताया जा रहा है कि नाम-पट से गायब हुई मात्रा संभवतः गिर गई है,
 
लेकिन अब तक उसे ठीक नहीं कराया गया। रोजाना हजारों यात्रियों की आवाजाही वाले स्टेशन पर अधिकारियों और कर्मचारियों की नजर इस खामी पर क्यों नहीं पड़ी, यह सवाल स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
 
रेलवे की ओर से लगातार स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किए जाने का दावा किया जाता है। ऐसे में स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर नाम-पट का टूटा और अधूरा दिखाई देना रेलवे की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।
 
तत्काल मरम्मत की मांग स्थानीय यात्रियों और क्षेत्रवासियों ने रेलवे अधिकारियों से मांग की है कि प्रवेश के नाम-पट का तत्काल निरीक्षण कराया जाए और गायब मात्रा को लगवाकर इसे व्यवस्थित किया जाए। नैनी स्टेशन की पहचान को दोबारा सही रूप में प्रदर्शित किया जाए।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार