नवीनतम
फीचर्ड
हाईवे किनारे खड़े 162 वाहनों पर बड़ी कार्यवाही
कानपुर। पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कानपुर नगर के प्रमुख हाई-वे पर विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान संबंधित जोन के यातायात निरीक्षकों एवं सीसी टीम प्रभारियों द्वारा हाईवे के किनारे अनधिकृत रूप से खड़े वाहनों को हटवाया गया तथा वाहन चालकों को सड़क किनारे वाहन खड़ा न करने, निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने, वाहन खराबी की स्थिति में आवश्यक सुरक्षा संकेतक (रिफ्लेक्टर, ट्रायंगल, पार्किंग लाइट आदि) लगाने तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के संबंध में जागरूक एवं निर्देशित किया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 162 वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के अंतर्गत नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस कानपुर नगर द्वारा आमजन व वाहन चालकों से अपील की जाती है कि यातायात नियमों का पालन करें, हाईवे अथवा मुख्य मार्गों के किनारे अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा न करें तथा सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में यातायात पुलिस का सहयोग करें।
kanpur news traffic police local news uttar pradesh news kanpur road safety Road safety awareness traffic rules traffic management illegal parking Highway safety Traffic Rules Violation Kanpur Traffic Police traffic enforcement Kanpur local news Road Safety Campaign kanpur traffic news traffic police action Kanpur City Traffic Traffic Awareness Vehicle Challan Safe Driving Vehicle Safety Traffic Update Traffic Violations Uttar Pradesh Traffic Police Highway Traffic Motor Vehicles Act Unauthorized Parking Reflector Warning Triangle MV Act Highway Parking Traffic Enforcement Drive Highway Enforcement Parking Lights Road Safety Campaign Kanpur Safe Traffic Management


Comments