रक्षाबंधन पर जीवन पुष्प आश्रम में सेवा भावना की मिसाल।

गरीब महिलाओं और बच्चों को भोजन-सामग्री वितरित।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात । 
 
नैनी, प्रयागराज
 
 
रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर नैनी के अरैल क्षेत्र की देवरख रोड स्थित जीवन पुष्प आश्रम में मानवता और भाईचारे की अनूठी मिसाल देखने को मिली।
 
जहाँ समाजसेवी बबलू पांडेय द्वारा रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में गरीब, असहाय महिलाओं एवं बच्चों के लिए विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों को दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की गई,जिसमें बाल्टी, कपड़े, बिस्कुट सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल थीं। सामग्री पाकर महिलाओं और बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी
 
। भारी बारिश के बीच भी कार्यक्रम अनवरत रूप से चलता रहा,जो आयोजकों के दृढ़ संकल्प और सेवा भावना को दर्शाता है।इस अवसर पर समाजसेवी बबलू पांडेय ने बताया कि वे रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष ग्रामीण क्षेत्रों की गरीब महिलाओं एवं बच्चों के लिए इस प्रकार के आयोजन करते हैं।उनका उद्देश्य है कि त्योहार की खुशी समाज के हर वर्ग तक पहुंचे और कोई भी जरूरतमंद खुद को अकेला महसूस न करे।सामग्री वितरण के उपरांत आश्रम परिसर में गरीब महिलाओं एवं बच्चों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार