नवीनतम
भारत
भाजपा जिला संगठन की बैठक संपन्न, प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने पदाधिकारियों से किया संवाद
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्रम एवं सेवायोजन ,समन्वय एवं जनपद के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्रम एवं सेवायोजन ,समन्वय एवं जनपद के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ प्रभारी मंत्री एवं जिलाध्यक्ष सहित उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।
बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों से सीधे संवाद करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा बूथ स्तर पर संगठन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने पदाधिकारियों के सुझाव एवं विचार भी सुने और संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनसरोकारों से जोड़ने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए पार्टी की विचारधारा एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने तथा बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया।
जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने बैठक में उपस्थित प्रभारी मंत्री अनिल राजभर का स्वागत करते हुए संगठन की विभिन्न गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि जिले में भाजपा का संगठन निरंतर मजबूती की ओर अग्रसर है और कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा एवं समर्पण के साथ पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने में जुटे हैं।
बैठक में जिला के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
uttar pradesh swatantra prabhat uttar pradesh news Siddharthnagar Bharatiya Janata Party siddharthnagar news District Office government schemes party workers booth management Organizational Meeting BJP Organization Public Welfare Schemes political news BJP Siddharthnagar Anil Rajbhar Deepak Maurya Public Outreach Party Ideology organizational strengthening BJP Meeting Political Organization BJP Workers Meeting Booth Level Organization District BJP Organizational Development Mandal Presidents Party Activities Upcoming Programs Worker Engagement


Comments